नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। नगर में तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा नारे को बुलंद करने वाले अमर शहीद राष्ट्र के प्रणेता भारत माता के सपूत महान क्रांतिकारी, राष्ट्रभक्त नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 23 जनवरी को शुक्रवार को 130वीं जन्म जयंती नीमच रोड स्थित गांधी वाटिका में धुमधाम से मनाई। भारतीय सुभाष सेना अध्यक्ष नारायण सोमानी ने सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण, दीपक लगाकर याद किया। संस्था अध्यक्ष नारायण सोमानी ने कहा मुझे गर्व है कि में पिछले करिबन 12 वर्षों से भारतीय सुभाष सेना शाखा का अध्यक्ष पद के रूप में कार्य कर रहा हू साथ ही नगर में महात्मा गांधी, लालबहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा सहित महापुरूषों की प्रतिमा अलग अलग जगहों पर स्थापित हैं और बडी दुर्भाग्य की बात है देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले अमर शहीद नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा नहीं है, शासन, प्रशासन, नगर परिषद को बार बार लिखित में आवेदन, ज्ञापन देने के बाउजूद भी नगर में प्रतिमा का चयन स्थान नियुक नही हुआ है। फकीरचंद्र मालवीय, घीसालाल काछी सहित सुभाष प्रेमियों ने अपने अपने विचार प्रकट करके याद किया। इस मौके पर भारतीय सुभाष सेना अध्यक्ष नारायण सोमानी, सचिव फकीरचंद्र मालवीय, घीसालाल काछी, गोपालकृष्ण ओझा, राधेश्याम टेलर, छगनलाल धाकड, लक्ष्य कुशवाह, रवि किर, आशीष किर, लालु किर, मुकेश करवाडिया, अरूण पांडे, पत्रकार नोशाद अली, महिला इकाई उमा राठी सहित महिला, पुरूष, सुभाषप्रेमी, नगरवासी, पत्रकारगण मौजूद थे। स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था सचिव फकीरचंद्र मालवीय ने किया। आभार प्रहलाद काबरा (प्रभात) ने माना। कार्यक्रम समाप्ति के प्रश्चात सभी सुभाष प्रेमी नगर परिषद कार्यालय पहुंचे जहा भारतीय सुभाष सेना अध्यक्ष नारायण सोमानी के नेतृत्व में सीएमओ जगजीवन शर्मा को ज्ञापन देकर सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा लगाने की मांग की।