नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

अठाना। नगर के आराध्य देव श्री खाकल देव महाराज के दरबार में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्षिक धार्मिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मय सप्तमी के पावन पर्व पर मंदिर परिसर में विविध धार्मिक अनुष्ठानों की श्रृंखला आयोजित की गई है। कार्यक्रम के अनुसार, 25 जनवरी 2026, रविवार की रात्रि को खाकल देव महाराज मंदिर परिसर में पुरुषों द्वारा भव्य जागरण किया जाएगा। इसी रात्रि 9:00 बजे विधि-विधान के साथ विशेष हवन का शुभारंभ होगा। उत्सव के अगले दिन 26 जनवरी 2026, सोमवार को प्रातः 9:30 बजे महाराज का भंडार खोला जाएगा। इसके पश्चात कन्या पूजन, कन्या भोजन और भव्य महाआरती का आयोजन होगा। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। खाकल देव महाराज समिति एवं समस्त ग्रामवासी अठाना ने सभी धर्मप्रेमी जनता को इस पावन अवसर पर सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है। इस आयोजन को लेकर नगर वासियों में उत्साह देखा जा रहा है।