रामलला प्राण प्रतिष्ठा के 2 वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर निंबाहेड़ा रक्तदान शिविर में श्री आशाराम जी सेन (कंपाउंडर) के परिवार द्वारा किया गया रक्तदान सेवा, समर्पण और मानवता की उत्कृष्ट मिसाल है। इस पुनीत कार्य में – श्री लोकेंद्र कुमार जी चौहान(सेन) श्री कमलेश कुमार सेन श्री गौरव कुमार सेन श्री राजेश कुमार सेन श्रीमती सुमित्रा सेन ने एक साथ रक्तदान कर यह सिद्ध किया कि “रक्तदान महादान” केवल शब्द नहीं, बल्कि सच्ची सेवा भावना है। आप सभी ने न केवल किसी जरूरतमंद को जीवनदान दिया है, बल्कि पूरे समाज को प्रेरणा देने का कार्य भी किया है। ऐसे सेवा भावी परिवार को हृदय से नमन एवं हार्दिक बधाई। आपका यह योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उल्लेखनीय है कि आशाराम जी कंपाउंडर साहब भी हमेशा नेत्रदान हेतु आई डोनेशन चेयरमेन डॉक्टर जे एम जैन साहब के साथ सेवा भाव से लगे रहते हैं