अठाना । "मनरेगा बचेगा — तो गरीब बचेगा" के बुलंद नारे के साथ जावद विधानसभा के गांव-गांव में जन-जागरण कर रहे मनोज झरिया एवं पंकज भाई की 'मनरेगा बचाओ यात्रा' का कारवां आज नगर अठाना पहुँचा। चडोल से शुरू होकर सरोदा, आटा, ढाणी और तुम्बा होते हुए जब यह यात्रा अठाना पहुँची, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ यात्रियों का स्वागत किया। दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हुआ भव्य स्वागत नगर आगमन पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनु बना, जावद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सिसौदिया, और नगर कांग्रेस कमेटी अठाना अध्यक्ष प्रकाश डोसी,मंडलम अध्यक्ष महेश वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर यात्रा का अभिनंदन किया। इस दौरान 'जय कांग्रेस-विजय कांग्रेस' के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो गया। संगठन की मजबूती और वार्ड कमेटी पर चर्चा स्वागत समारोह के पश्चात आयोजित बैठक में अठाना नगर में वार्ड कमेटी के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ 'मनरेगा' को बचाना आज समय की मांग है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लेते हुए सभी पदाधिकारियों ने आगामी चुनावों में जीत का भरोसा जताया। प्रमुख उपस्थिति: इस अवसर पर मंडलम अध्यक्ष महेश वर्मा, यूथ कांग्रेस जावद ब्लॉक अध्यक्ष सुनील धाकड़ ,एन एस यु आई अध्यक्ष राहुल गोस्वामी,रमेश चन्देरिया,राम कुवार बुआर,ललित बाटक्या, निरंजन भट्ट,जोहर हुसैन,प्रेम चंद धाकड़, नरेंद्र सुकिया, युवराज झरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडलम अध्यक्ष महेश वर्मा द्वारा किया गया।