रतनगढ़ । तिरंगे की आन, स्वच्छता का मान स्वच्छ आदत से स्वच्छ भारत ! आज नगर परिषद रतनगढ़ द्वारा 26 जनवरी को 77वें गणतंत्र दिवस का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रीय पर्व की गरिमा को बढ़ाते हुए सभी नागरिकों ने राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। *स्वच्छता की अनूठी पहल पहल: "Post Event Swachhata Hour" शासन के निर्देशों का पालन करते हुए कार्यक्रम के तुरंत बाद वार्ड क्रमांक 12 पूराना बस स्टेंण्ड, मोतीबावजी मार्ग, कोली मोहल्ला बसस्टेण्ड पर नगर परिषद रतनगढ़ मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। अक्सर आयोजनों के बाद गंदगी रह जाती है, लेकिन रतनगढ़ ने मिसाल पेश करते हुए ‘पोस्ट इवेंट स्वच्छता ऑवर‘ स्वच्छता सफाई अभियान चलाया। इस अभियान की खास बातेंः- जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वयं श्रमदान कर नागरिकों को प्रेरित किया। स्कूली छात्र-छात्राओं को ‘‘स्वच्छ आदतश् (Swachh Habits) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित जनसमूह को कचरा अलग-अलग करने (SBM) और रतनगढ़ शहर को नंबर 1 बनाने की अपील की। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमारा कर्तव्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि अपने परिवेश को स्वच्छ रखना भी है। रतनगढ़ नगर परिषद की यह पहल ‘‘स्वच्छ भारत मिशन‘‘ के सपनों को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आइए, हम सब मिलकर रतनगढ़ को स्वच्छ-सुंदर और स्वस्थ बनाएँ!