नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

पालसोडा -गणतंत्र दिवस पूरी गरिमा परंपरागत हर्षोउल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर की विभिन्न शासकीय अर्द्ध शासकीय विद्यालयों में झंडा वंदन के कार्यक्रम आयोजित कर तिरंगा फहराया गया। एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालसोड़ा मे 77 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा तिरंगे के साथ प्रभात फेरी के आयोजन से हुई। तत्पश्चात प्राचार्य सत्यनारायण बैरागी द्वारा झंडा वंदन किया गया । सरस्वती वंदना के तपश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य गीत देशभक्ति गीत के माध्यम से राष्ट्रीयता की भावना का परिचय दिया ।कार्यक्रम में 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पियूष नागदा व मधुबाला को शांतिलाल व्यास द्वारा 5100रुपए एव 2100रुपए की पुरस्कार राशि एवं राधेश्याम चौधरी द्वारा दोनों को 1100 - 1100 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई । श्रीमती मीना चौहान ने जीव विज्ञान में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाली छात्रा बिंदु जाट को₹1100पुरस्कार स्वरूप प्रदान किये ।श्रीमती मीना चौहान ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पीयूष नागदा एव मधुबाला को 1100-1100 सो रुपए का पुरस्कार प्रदान किया । साथ ही संस्था द्वारा प्रशंसा पत्र एवं शील्ड देकर छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का वाचन किया गया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण जाट, कमल दास बैरागी, समरथ सेन पत्रकार,दीपक राठौड़,राजेंद्र सिंह उपस्थित थे इस अवसर पर संबोधित करते हुए पत्रकार समरथ सेन ने कहा की जब जब तिरंगा लहराता है तो हमें अपनी आजादी पर गर्व होता है हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का अवसर भी कुछ ऐसा ही होता है आज के दिन संविधान लागू हुआ। तब से हर साल यह दिन राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति के साथ-साथ हमें याद दिलाता है कि देश की आजादी और संविधान के बाद भारत एक लोकतांत्रिक और गणतंत्र राष्ट्र हैं ।जो हमारे देश के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन है संविधान ने हमें समानता और आजादी से जीने का अधिकार दिया ।इस अवसर पर विद्यालय परिवार एव ग्रामीण उपस्थित थे ।कार्यक्रम मे सरपंच प्रतिनिधि श्री जाट नेभी संबोधित किया ।कार्यक्रम का संचालन प्रीतम साहू ने किया एवं आभार प्राचार्य सत्यनारायण बैरागी माना । अर्द्व शासकीय स्कूलों में मना गणतंत्र दिवस शारदा विद्या मंदिर में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई ।तत्पश्चात संस्था अध्यक्ष कन्हैया लाल पाटीदार ने झंडा वंदन किया ।एवं इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए यह अवसर पर प्राचार्य राजेंद्र पाटीदार सचिव रामेश्वर पाटीदार सहित विद्यालय परिवारएवं अभिभावक उपस्थित थे। शहीद भगत सिंह साइंस एकेडमी --गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा भारत माता,झांसी की रानी,महाराणा प्रताप,अमर शहीदों की वेशभूषा मे आकर्षण का केंद्र लग रहे थे ।तत्पश्चात विद्यालय में झंडा वंदन प्राचार्य पंकज कुशवाहा द्वारा किया गया । ईस अवसर पर संस्था द्वारा सांस्कृतिक एवं देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। ग्लोबल इंग्लिश स्कूल*-आजादी के पर्व गणतंत्र दिवसके अवसर पर विद्यालय द्वारा प्रातः फेरी निकाली गई जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा हाथ में तिरंगा लिए देश भक्ति के नारे लगा रहे थे ।तत्पश्चात विद्यालय में संस्था प्रबंधक राजेंद्र सिंह चौहान द्वारा झंडा वंदन किया गया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये ।इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं अभिभावक,ग्रामीण उपस्थित थे