नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद । भारतीय सुभाष सेना अध्यक्ष एवं प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी ने प्रतिवर्षानुसार इस 18 वें वर्ष भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर प्रातः 9.15 बजे नीमच रोड स्थित गांधी वाटिका में झंडावंदन किया। तत्प्रश्चात राष्ट्रगीत का वाचन हुआ। इसके पहले सुभाषजी की तस्वीर एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके याद किया। संस्था अध्यक्ष नारायण सोमानी ने कहा मुझे गर्व है कि देश को आजाद दिलाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी परिसर में छोटी उम्र में पिछले 18वर्षो से वर्ष में 2 बार गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस पर झंडावंदन कर रहा हू। में सुभाष सेना अध्यक्ष बने हुए करिबन 12 वर्ष हो गए इसके पहले से ही यहा झंडावंदन करता आ रहा हू। इस अवसर पर वरिष्ठ फकीरचंद्र मालवीय, घीसालाल काछी, प्रकाश सेन, मदनलाल टेलर सहित सदस्यों ने अपने अपने विचार प्रकट करके नगर में सुभाषजी की प्रतिमा लगाने पर जौर दिया। इस मौके पर भारतीय सुभाष सेना अध्यक्ष नारायण सोमानी, सचिव फकीरचंद्र मालवीय, घीसालाल काछी, प्रकाश सेन, आयुष गोयल, कन्हैयालाल वीरवाल जैन, मदनलाल टेलर, राधेश्याम टेलर, महेंद्र सिंह चौहान, कोमल भटेवरा, छगनलाल धाकड, भंवरलाल धाकड, भेरूलाल मंदारिया, दिनेश साहू, फजले नबी छीपा, शपरराज लौहार, भरत सोनी, लक्ष्य कुशवाह, मुकेश करवाडिया, अरूण पांडे, महिला इकाई उमा राठी सहित महिला, पुरूष, सुभाषप्रेमी, नगरवासी, पत्रकारगण मौजूद थे। स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव फकीरचंद्र मालवीय ने किया। आभार प्रकाश सेन ने माना।