जावद। समीप राज्य राजस्थान स्थित पं. रत्न वीरवाल जैन समाज निर्माता, युगक्रांन्ता 1008 श्री समीर गुरू अखिल भारतीय वीरवाल जैन विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री समीर गुरू पावन धाम अहिंसा नगर चित्तौड़गढ़ में दिनांक 25 जनवरी 2026 को 102वीं दिक्षा जयंती नवकार महामंत्र जाप एवं तपस्वी व प्रतिभा सम्मान सम्मान समारोह स्नेहभोज के साथ सम्पन्न हुआ। भव्य आयोजन में वीरवाल जैन समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों सहित मुख्यअतिथियों के हाथों जावद वीरवाल जैन समाज के युवा दिलीप निर्मला चंदेल की सुपुत्री एवं राहुल चंदेल, देवराज चंदेल की बहन भूमिका चंदेल ने कक्षा 12वीं में अच्छे नंबर प्राप्त करके समाज एवं परिवार का नाम रोशन करने पर प्रशंसा पत्र एवं स्मृति चिन्ह साथ ही 5 हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया। चित्तौड़गढ़ में सम्मानित होने पर जावद भाजपा नेता एवं नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष संदीप बाफना, समाजसेवी कन्हैयालाल वीरवाल जैन, हरीश पुरी गोस्वामी, लाला चंदेल सहित युवाजनों ने भूमिका चंदेल को बधाई दी साथ ही परिवारजनों को शुभकामनाएं दी। आपको बतादे कि नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी ने भी जावद में कक्षा 12वीं में अच्छे नंबर प्राप्त करने पर लाडली लक्ष्मी बिटिया सुश्री भूमिका चंदेल का स्वागत, सम्मान करके बधाई दी थी।