नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

​फारबिसगंज पटेल चौक के समीप स्थित ऐतिहासिक श्री जैन श्वेतांबर पार्श्वनाथ प्रभु जिनालय (दादाबाड़ी) के पुनः प्रतिष्ठा का 38वां वार्षिकोत्सव शनिवार को जैन समाज द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को भव्य और आकर्षक रूप से सजाया गया था। ​ ​वार्षिकोत्सव का शुभारंभ सुबह साध्वी श्री डॉ. सम्यक प्रभा जी एवं सत्यबोधि प्रभा जी के पावन सान्निध्य में हुआ। सर्वप्रथम सत्तर भेदी पूजा संपन्न की गई, जिसके बाद मंगल मूर्ति की प्रतिष्ठा और विधि-विधान के साथ पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने मूलनायक भगवान पार्श्वनाथ एवं अन्य प्रतिमाओं का जलाभिषेक और मनमोहक श्रृंगार किया। इस दौरान सामूहिक भक्तांबर पाठ के जाप से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। ​ ​परंपरा के अनुसार, जिनालय के शिखरजी पर मांगीलालजी मूलचंदजी गोलछा परिवार द्वारा ध्वजारोहण की रस्म पूरी की गई। भक्ति के इस उत्सव में अजीमगंज से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक मोहित बोथरा ने प्रभु के भक्तिमय भजनों की ऐसी प्रस्तुति दी कि उपस्थित सभी श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। ​ ​दोपहर में मंदिर परिसर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में पालकी के भीतर जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ की अष्टधातु की प्रतिमा को नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में समाज के पुरुष, महिलाएं, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पालकी में विराजमान प्रभु की आरती उतारी और पूजा-अर्चना की। ​ ​इस गौरवमयी आयोजन में मुख्य रूप से मुलचंद गोलछा, बुलबुल यादव, सुनील यादव, मोतीलाल शर्मा, आयुष अग्रवाल, राकेश रोशन, घनश्याम अग्रवाल, सोहनलाल नाहटा, धीरेन्द्र दुग्गड, सुमित गोलछा, बछराज राखेचा, अनूप बोथरा, महेंद्र बैद, ओम डोसी, दीपक समदरिया, पंकज नाहटा, आशीष गोलछा, अजय झाबक, रोशन सेठिया, पंकज डोसी, संजय सुराना, प्रभा सेठिया, मीना गोलछा, पुष्पा गोलछा, नीलम बोथरा, समता दुग्गर, राखी बोथरा, कोमल गोलछा, श्वेता सुराणा, प्रेक्षा गोलछा, चंदा नाहटा, गौरव नाहटा, बबीता दुग्गर, ममता दुग्गर सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।