नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

पालसोडा ।‌ आज दोपहर बैमौसम बारिश और तूफान के साथ ओलावृष्टि से लंबे तने वाली फसल खेतों में सो गई ।इससे किसान चिंता में है किसानों ने बताया कि जहां फैसल सो गई वहां नुकसान ज्यादा होगा । पालसोड़ा क्षेत्र के भवरासा एवं आसपास के इलाकों में ओले की चादर बिछी नजर आई ।बेमौसम बारिश से बड़े पैमाने पर रबी सीजन की फसलों को खतरा पैदा हो गया है और लहसुन प्याज अलसी मसूर गेहूं जैसी फसलों को भारी नुकसान हुआ है ।वहीं कहीं इलाकों में खेतों में खड़ी गेहूं चना और अफीम की फसल आड़ी हो गई है इसके साथ कटी हुई सरसों की फसल में नमी आने से किसान परेशान है ।बे मौसम बारिश ने उन्हें परेशान कर दिया है जिससे किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी है मौसम विभाग ने पहले ही बारिश की संभावना जताई थी ।बेमौसम बारिश से अफीम की फसल पूरी तरह खराब हो चुकी है ।प्रशासन को शीघ्र ही जांच कर मुआवजा देने की मांग किसानों ने की है