नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

​फारबिसगंज (अररिया) । नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी राम प्रकाश प्रसाद के निज निवास, शिशु भारती विद्यालय के निकट आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ के चौथे दिन बुधवार को भक्ति की अविरल धारा बही। कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के प्रसंग ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया। जैसे ही कथा व्यास ने 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' का उद्घोष किया, पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट और नृत्य से झूम उठा। ​ ​कथा के चौथे दिन बुधवार (4 फरवरी) को व्यास पीठ से कथावाचक नारायण शर्मा ने भक्ति के कई महत्वपूर्ण प्रसंगों पर प्रकाश डाला। कथा की शुरुआत समुद्र मंथन के प्रसंग से हुई, जिसमें देव-दानव संग्राम और जगत कल्याण के लिए निकले अमृत व विष की व्याख्या की गई। इसके पश्चात लक्ष्मी अवतार की कथा सुनाते हुए बताया गया कि किस प्रकार ऐश्वर्य की देवी का प्राकट्य हुआ। ​श्रोताओं को भक्त अम्बरीष की अटूट भक्ति और मर्यादा पुरुषोत्तम राम व परशुराम संवाद के प्रसंग ने मंत्रमुग्ध कर दिया। कथावाचक ने कहा कि भगवान का अवतार अधर्म का नाश करने और भक्तों के कल्याण के लिए होता है। ​नंदोत्सव में झूम उठे श्रद्धालु ​शाम होते-होते कथा पांडाल 'गोकुल' में तब्दील हो गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (नंदोत्सव) के दौरान बाल स्वरूप भगवान को पालने में झुलाया गया और श्रद्धालुओं पर पुष्प व प्रसाद की वर्षा की गई। भगवान के जन्म की खुशी में उपस्थित भक्तों ने ढोल-मजीरों की थाप पर जमकर नृत्य किया। ​श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ​इस पुनीत अवसर पर मुख्य यजमान राम प्रकाश प्रसाद राम प्रकाश प्रसाद,धैर्य आनंद,मनीष दास,वर्णिका दास,अमरजीत कुमार,विजय प्रकाश,मनीषा प्रकाश,विजय कुमार,गणेश दास,अरविंद दास,दिनेश दास,पियूष कुमार,मोती लाल शर्मा,आनंद प्रकाश,मनोज दास,अनमोल कुमार,अमृत कुमार,कर्नल दास,शिव फिटकरिवाल,गौरव मरोठी,पूनम पण्डिय,मनोज गोयल,हीर्देये भगत,धनश्याम अग्रवाल,विजय लखोटिया,राजीव रमन भस्कर, आज़ाद शत्रु अग्रवाल,श्याम अग्रवाल,महेंद्र मरोठी,रितेश भोगला,मनोज मल्लिक,मानिक बोथरा,अमित केडिया,बीरबल महेता,राम निवास गोयल,,युगेश अग्रवाल,पंकज समदरिया, CA दीपक अग्रवाल दीपक केजरीवाल,सजन कुमार गुप्ता,अलका अग्रवाल,मातादीन अग्रवाल, अभिनाश शर्मा, , ज्योती भगत, सूरज चौहान, अमित अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल,राजू साह, सुशील कुमार, बिक्रम कुमार, राजू डाबड़ीवाला, रितिक फोगला सुनीता गोयलशिवानी दास,प्रीति प्रभा,प्रभा प्रसाद,आरती देवी,मीनू कुमारी,निशा देवी,बेबी कुमारी,पूजा कुमारी,गीता देवी,नूतन दास,कुमुद शर्मा,सुनीता लढ़ा,राखी बोथरा, किरण गुप्ता,कुसुम शर्मा, प्रभा सेठिया,लक्ष्मी गौतम,स्नेह लाता गौतम,दीपा अग्रवाल, मनोरमा अग्रवाल,रेशमी अग्रवाल,बिमल देवी गुप्ता,प्रीति गुप्ता,नीतू केडिया भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।