नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। मुस्लिम समाज का रमजान माह जो की 30 दिनों का होता है। इस माह में मुस्लिम समाजजन रोजे रखते है, नमाज पड़ते है पुरे समय ईश्वर की ईबादत में लगे रहते है। रमजान माह खत्म होने के पश्चात समाजजन ईद-उल-फितर मनाते है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ईद की नमाज अठाना दरवाज स्थित ईदगाह कब्रस्तान में हुई, यहां पर नगर के सेकड़ो नागरिको ने नमाज अदा की। सर्व प्रथम मुस्लिम समाज के लोग जुलूस के साथ जावद शहर काजी सैयद आदिल कादरी साहब को उनके घर नीमच दरवाजा लेने पहुंचे, यहां से लक्ष्मीनाथ चौक, माणक चौक, अठाना दरवाजा होते हुए जुलूस ईदगाह पहुंचा। यहा पर शहर काजी साहब के बेहनोई हाफिज नईम ईकबाल साहब (कोटा) ने रमजान और ईद-उल-फितर के बारे में समाजजनो को तफसील से बताया। ईदगाह कब्रस्तान में कई निर्माण कार्य चल रहे है उनमे ताअव्वुन (डोनेशन) देने हेतु भी कहा गया। हाफिज नईम ईकबाल साहब ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा करवाई उसके पश्चात खुत्बा हुआ और दुआ करवाई। शहर काजी सैयद आदिल कादरी साहब एवं हाफिज नईम ईस्तकबाल साहब ने समाजजनो को ईद की मुबारकबाद दी। मोमिन समाज की ओर से काजी साहब और हाफिज साहब का साफा पहनाकर इस्तबाल (स्वागत) किया गया। उसके पश्चात जुलूस चिन्हित मार्गो से होता हुए वापिस नीमच दरवाजा स्थित शहर काजी साहब के निवास स्थान पर पहुंचा।  शहर काजी सैयद आदिल कादरी एवं उनके चाहने वालो ने आस्तानाए कादरीया पर सलाम पैश कर देश में अमन चैन की दुआ की। शहर काजी मोचियान मस्जिद भी पहुंचे यहां पर भी दुआ की गई। जावद विधानसभा के प्रत्याशी रहे राजकुमार अहीर ने शहर काजी साहब के घर पहुंच कर ईद की शुभकामनाए प्रेषित की। नगर में पुलिस प्रशासन मुस्तेद रहा। शहर काजी सैयद आदिल कादरी साहब ने शासन-प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का आभार माना। यह जानकारी मीडिया प्रभारी हबीब राही जावद ने दी है।