नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। नगर में धार्मिक, सामाजिक, राजनेतिक साथ ही चौथा स्तंभ पत्रकारिता क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले वार्ड नंबर दो बैंगनपुरा में गणगौर का पर्व पर गृहणी महिलाओं ने पूजा करके व्रत रखा। माहेश्वरी समाज की सारिका सोमानी, सपना सोमानी, डाक्टर नेहा समदानी ने बताया है कि तृतीया तीज मे आने वाला सनातन धर्म में गणगौर व्रत का विशेष महत्व और पौराणिक कथा है, गृहणी महिलाओं ने शिव (ईसर), देवी पार्वती (गौर) की मंगल गीत गाकर विधिविधान से पूजा-अर्चना करके सुख, शांति, समृद्धि की कामना को लेकर व्रत रखा। पूजा के दौरान किरण सोमानी, रमा सोमानी, सारिका सोमानी, सपना सोमानी, डाक्टर नेहा समदानी, डाक्टर शानु लडा सहित गृहणी महिलाओं ने पूजा करके गणगौर का तीज त्यौहार मनाया।