जावद। नगर में भाईचारे का त्यौहार रंगो का पर्व रंगतेरस का पावन पर्व एक दूसरे को रंग, सुखा कलर गुलाल लगाकर धुमधाम से मनाया गया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में सखलेचा घाटी स्थित निज निवास जाकर मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जावद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सखलेचा को सुखा कलर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देकर बधाई दी। जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, प्रेस क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश कसेरा, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष दिलीप बांगड, समाजसेवी बलदेव पंथ सहित जनप्रतिनिधियों, समाजजनों, वरिष्ठजनो, युवाजनों, पत्रकार साथियों को सुखा कलर गुलाल लगाकर बधाई दी। वही दूसरी और भाजपा नेता नारायण सोमानी ने रंगतेरस पर जावद में सुरक्षा की दृष्टि से मुस्तैद जावद एसडीएम प्रीति संघवी नाहर, एसडीओपी रोहित राठौर, तहसीलदार नवीन गर्ग, थाना सुचना संगलन के रवि पांडे, सुनील डिंडोर सहित शासन, प्रशासनिक अधिकारियों को सुखा कलर गुलाल लगाकर रंगतेरस की शुभकामनाएं दी। मीडिया प्रभारी हरीश पुरी गोस्वामी ने बताया है कि रंगो का पर्व रंगतेरस पर धार्मिक, सामाजिक, राजनेतिक साथ ही चौथा स्तंभ पत्रकारिता क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी माहेश्वरी समाज की रंगारंग गैर, सामुहिक गोठ, होली मिलन समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमो में भाग लेकर सहभागिता की।