नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। अध्यात्मिक नगरी जावद में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की बैठक जिला सह गौसेवा प्रमुख सुरज ग्वाला, बजरंग दल जिला सहसंयोजक विजेश वाल्मीकि की उपस्थिति में बस स्टैंड स्थित श्री बटकेश्वर महादेव मंदिर के पास श्री गणपति मंदिर परिसर पर भगवान श्रीराम की तस्वीर पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित करके प्रारंभ हुई।‌ बैठक में जिला पदाधिकारियों ने धर्म रक्षा निधि, समरसता यात्रा, राम उत्सव सहित विभिन्न आने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई साथ ही नवीन दायित्व की घोषणा हुई। विश्व हिंदू परिषद प्रखंड उपाध्यक्ष मुकेश राडोदिया (पहलवान) एवं बजरंग दल नगर संयोजक कमल कंडारा की घोषणा हुई। इसी दौरान नीमच जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी ने नवीन पदाधिकारियों का केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके बधाई दी। बैठक में जिला सह गौसेवा प्रमुख सुरज ग्वाला, बजरंग दल जिला सहसंयोजक विजेश वाल्मीकि, जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी, मुकेश राडोदिया, प्रहलाद बंजारा, हुकुम सिंह चंदेल, युवराज राडोदिया, सुमित गेंगट, पवन मालवीय, यश चंदेल, मुकेश लोट, राजकुमार मालवीय, लखन सिंह चौहान, रोबिन सिंह राजपुत सहित युवाजन मौजूद थे। आभार नारायण सोमानी ने माना।