नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

​फारबिसगंज। स्थानीय नगर के शिशु भारती स्कूल के समीप स्थित राम प्रकाश प्रसाद के निज निवास पर आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन शुक्रवार को भक्ति की अविरल धारा बही। कथा के छठे दिन व्यासपीठ से कथावाचक नारायण शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण के रास रहस्य, अक्रूर आगमन, कंस वध और भगवान के रुक्मिणी मंगल (विवाह) के प्रसंगों का सजीव वर्णन किया। ​कंस वध से हुआ अधर्म का अंत ​कथा के दौरान जब कंस वध का प्रसंग आया, तो समूचा पंडाल 'जय श्री कृष्णा' के जयघोष से गूंज उठा। कथावाचक ने बताया कि जब-जब धरती पर अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर अधर्म का नाश करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा मथुराहंता कंस का वध करना इसी का प्रतीक है कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः जीत सत्य की ही होती है। ​ ​शुक्रवार की कथा का मुख्य आकर्षण रुक्मिणी विवाह उत्सव रहा। कथा के दौरान रुक्मिणी और श्रीकृष्ण के विवाह की झांकी निकाली गई, जिसे देख भक्त भाव-विभोर हो गए। जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी का पाणिग्रहण संस्कार हुआ, श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की और मंगल गीत गाए। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर उत्सव को और भी आनंदमयी बना दिया। ​ ​मुख्य यजमान राम प्रकाश प्रसाद एवं उनके परिजनों ने व्यासपीठ और भागवत महापुराण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में फारबिसगंज के राम प्रकाश प्रसाद राम प्रकाश प्रसाद,धैर्य आनंद,मनीष दास,वर्णिका दास,अमरजीत कुमार,विजय प्रकाश,मनीषा प्रकाश,विजय कुमार,गणेश दास,अरविंद दास,दिनेश दास,पियूष कुमार,मोती लाल शर्मा,आनंद प्रकाश,मनोज दास,अनमोल कुमार,अमृत कुमार,कर्नल दास,शिव फिटकरिवाल,गौरव मरोठी,पूनम पण्डिय,मनोज गोयल,हीर्देये भगत,धनश्याम अग्रवाल,विजय लखोटिया,राजीव रमन भस्कर, आज़ाद शत्रु अग्रवाल,श्याम अग्रवाल,महेंद्र मरोठी,रितेश भोगला,मनोज मल्लिक,मानिक बोथरा,अमित केडिया,बीरबल महेता,राम निवास गोयल,,युगेश अग्रवाल,पंकज समदरिया, CA दीपक अग्रवाल दीपक केजरीवाल,सजन कुमार गुप्ता,अलका अग्रवाल,मातादीन अग्रवाल, अभिनाश शर्मा, , ज्योती भगत, सूरज चौहान, अमित अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल,राजू साह, सुशील कुमार, बिक्रम कुमार, पीयूष अग्रवाल,सुमित अग्रवाल,गोपाल अग्रवाल,अमरेंद्र सिंह,संजय अग्रवाल,राजू पण्डिय,राजू डाबड़ीवाला, रितिक फोगला,सजन अग्रवाल,मनोहर शर्मा, डॉ हरलदार प्रसाद,सुनीता गोयल,शिवानी दास,प्रीति प्रभा,प्रभा प्रसाद,आरती देवी,मीनू कुमारी,निशा देवी,बेबी कुमारी,पूजा कुमारी,गीता देवी,नूतन दास,कुमुद शर्मा,सुनीता लढ़ा,राखी बोथरा, किरण गुप्ता,कुसुम शर्मा, प्रभा सेठिया,लक्ष्मी गौतम,स्नेह लाता गौतम,दीपा अग्रवाल, मनोरमा अग्रवाल,रेशमी अग्रवाल,बिमल देवी गुप्ता,प्रीति गुप्ता,नीतू केडिया एवं गणमान्य नागरिकों सहित भारी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया। आर्चय नारायण शर्मा ने बताया कि कल कथा के सातवें दिन सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष के प्रसंग सुनाए जाएंगे।