नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

फारबिसगंज। शिशु भारती विद्यालय के बगल राम प्रकाश प्रसाद के निज निवास पर आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन शनिवार को कथा स्थल भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत रहा। कथा वाचक आचार्य श्री नारायण शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य चरित्रों का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रोताओं को भक्ति के सागर में डुबो दिया। सातवें दिन की कथा में भगवान श्रीकृष्ण के अनेक विवाहों, सुदामा चरित्र, भागवत धर्म का गायन, चौबीस गुरुओं के मर्म, राजा परीक्षित के सफल श्रवण, भागवत पूजन एवं व्यास पूजन का विस्तार से प्रसंग आया। सुदामा चरित्र के दौरान मित्रता, त्याग और निष्काम भक्ति का ऐसा मार्मिक चित्रण किया गया कि श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। आचार्य श्री नारायण शर्मा ने अपने प्रवचन में कहा कि भागवत धर्म जीवन को सही दिशा देता है और मानव को अहंकार से मुक्त कर प्रभु चरणों में समर्पण का भाव सिखाता है। चौबीस गुरुओं के प्रसंग के माध्यम से उन्होंने बताया कि प्रकृति और जीवन के प्रत्येक अनुभव से मनुष्य शिक्षा ग्रहण कर सकता है। कथा के दौरान भजनों और कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। राम प्रकाश प्रसाद राम प्रकाश प्रसाद, धैर्य आनंद, मनीष दास, वर्णिका दास, अमरजीत कुमार, विजय प्रकाश, मनीषा प्रकाश, विजय कुमार, गणेश दास, अरविंद दास,दिनेश दास, पियूष कुमार, मोती लाल शर्मा, आनंद प्रकाश,मनोज दास,अनमोल कुमार,अमृत कुमार,कर्नल दास,शिव फिटकरिवाल,गौरव मरोठी, पूनम पण्डिय, मनोज गोयल, हीर्देये भगत, धनश्याम अग्रवाल, विजय लखोटिया, राजीव रमन भस्कर, आज़ाद शत्रु अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, महेंद्र मरोठी, रितेश भोगला, मनोज मल्लिक, मानिक बोथरा, अमित केडिया, बीरबल महेता,राम निवास गोयल,,युगेश अग्रवाल,पंकज समदरिया, CA दीपक अग्रवाल दीपक केजरीवाल,सजन कुमार गुप्ता, अलका अग्रवाल, मातादीन अग्रवाल, अभिनाश शर्मा, , ज्योती भगत, सूरज चौहान, अमित अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल,पवन अग्रवाल, पप्पू फिटकरिवाल,राजू साह, सुशील कुमार, बिक्रम कुमार, राजू डाबड़ीवाला, रितिक फोगला सुनीता गोयल, शिवानी दास, प्रीति प्रभा, प्रभा प्रसाद, आरती देवी,मीनू कुमारी,निशा देवी,बेबी कुमारी,पूजा कुमारी,गीता देवी, नूतन दास, कुमुद शर्मा, सुनीता लढ़ा, राखी बोथरा, किरण गुप्ता,कुसुम शर्मा, प्रभा सेठिया,लक्ष्मी गौतम,स्नेह लाता गौतम,दीपा अग्रवाल, मनोरमा अग्रवाल, रेशमी अग्रवाल, बिमल देवी गुप्ता, प्रीति गुप्ता,नीतू केडिया इत्यदि। अंत में विधिवत भागवत पूजन एवं व्यास पूजन संपन्न हुआ। राम प्रकाश प्रसाद ने श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आठवें दिन विधिवत हवन (पूर्णाहुति) एवं महाप्रसाद वितरण के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन होगा।