जावद। नगरवासियों की विशेष मांग पर नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी के सफल प्रयासो से जावद, नीमच, मनासा सहित नीमच जिले में शीघ्र ही देश दुनिया का सुप्रसिद्ध जादूगर कमल सम्राट करिबन 10 दिनों तक नगर में आंखो पर पट्टी बांधकर वाहन चलाना सहित विभिन्न कलाओं के माध्यम से शो दिखाएंगे। बिते दिवस खोर दरवाजा स्थित सामुदायिक भवन में देश, दुनिया में सुप्रसिद्ध जादूगर कमल सम्राट के संचालक कमलकुमार मेघवाल टोंक, मेनेजर बलराम सिंह चतुर्वेदी इटावा उत्तरप्रदेश से प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी ने नगर वासियों की ओर से लगातार मिल रही स्वस्थ मनोरंजन की मांग को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय पहल करके विशेष चर्चा की है। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने आगे बताया है कि पिछले कुछ समय से नगर के प्रबुद्ध नागरिक और बच्चे एक ऐसे आयोजन की मांग कर रहे है जहां पूरा परिवार एक साथ बैठकर मनोरंजन का लुत्फ उठा सके, इसी मांग के अनुरूप करने वाला नारायण, कराने वाला नारायण की तर्ज पर सुप्रसिद्ध जादूगर सम्राट से संपर्क साधा और उन्हें नगर वासियों की भावनाओं से अवगत कराया और चर्चा के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, और जल्द ही नगर में करिबन 10 दिनों तक जादू के भव्य शो का आयोजन देखने को मिलेगा, साथ ही जादूगर सम्राट नीमच, मनासा, जावद में शो करने के लिए अवगत कराया जिस पर जादूगर सम्राट ने अपनी कला का प्रदर्शन करने पर सहमति जताई है। प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष संदीप बाफना, प्रेस क्लब विधि सलाहकार शांतिलाल प्रजापत, हरीश पुरी गोस्वामी ने कहा आज के मोबाइल और इंटरनेट के युग में हम अपनी पुरानी कलाओं से दूर होते जा रहे हैं, जादू का खेल न केवल मनोरंजन है, बल्कि यह बच्चों में तर्क और जिज्ञासा भी बढ़ाता है, जनता की मांग एक सर्वोपरि है, और हमें खुशी है कि आने वाला समय में शीघ्र ही नगर में एक विश्वस्तरीय जादू का शो देखने को मिलेगा साथ ही जल्द ही इस कार्यक्रम की तिथियों और स्थान की घोषणा की जाएगी। जादूगर सम्राट की इस खबर के बाद से ही नगर के बच्चों और नागरिकों में उत्साह का माहौल दिख रहा है।