नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

*नीमच में संपादक महेश जैन का नव स्थापित समाचार कार्यालय "संघर्ष समर्पण समाचार" का हुआ भव्य शुभारंभ, भाजपा नेता सोमानी के नेतृत्व में हुआ नागरिक अभिनंदन, साथ ही सोमानी ने जनप्रतिनिधियों सहित वरिष्ठजनों से की चर्चा, इस मौके पर यह यह थे मौजूद, यह पढ़े खबर..!* जावद। नीमच जिले के संपादक महेश जैन का "संघर्ष समर्पण समाचार" नव स्थापित समाचार कार्यालय का भव्य शुभारंभ दिनांक 8 फरवरी 2026 रविवार को नीमच स्थित पटवा कॉम्पलेक्स बगीचा नंबर 19 प्रायवेट बस स्टैंड नीमच पर मुख्यअतिथियों, विशिष्ट अतिथियों के हाथों ढोल ढमाको की थाप पर हुआ।‌ सम्मान समारोह में जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में संपादक महेश जैन का राजस्थानी पगडी, सनातनी प्रतीक चिन्ह केसरिया दुपट्टा, माला पहनाकर स्वागत सम्मान करके नागरिक अभिनंदन किया साथ ही बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामनाए की। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने कहा विधानसभा क्षेत्र जावद के नगर परिषद सरवानिया महाराज निवासी महेश जैन हाल मुकाम नीमच ने कम उम्र में बडी छलांग लगाते हुए नीमच जिले में सप्ताहिक पेपर के रूप में संघर्ष समर्पण समाचार पेपर पढने और देखने में मिलेगा। इसी दौरान नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, पत्रकार मनीष बागडी, पत्रकार संदीप बाफना साथ ही अरूण डोरिया, सोनू भाटी, दिलखुश पाटीदार सहित नीमच, जावद, मनासा सहित नीमच जिले के पत्रकारगण मौजूद थे। वही जावद के भाजपा नेता नारायण सोमानी ने शुभारंभ के मौके पर आए लोकप्रिय सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, नीमच क्षेत्र के विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध माधव मारु, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, नीमच नगर पालिका अध्यक्षा स्वाती गौरव चोपडा, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष राकेश पप्पु जैन, नईविधा पेपर के प्रधान संपादक राजेश मानव, स्वर्णिम हिंदूस्तान के संपादक भूपेंद्र गौड बाबा सहित जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठजनों, युवाजनों से विभिन्न विषयों चर्चा करके मुलाकात की।