नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। नगर परिषद के चंद दूरी स्थित रामपुरा दरवाजा चौराहा पर नगर परिषद ने वर्षो पहले रोशनी से चौराहा जगमगाए इसके चलते हाईमास्क लगाया था। गत वर्ष सड़क का निर्माण होने पर यहा हाईमास्क को हटा दिया लेकिन लापरवाही के चलते सीमेंट का 9 बोल्ड वाला स्टैंड नही हटा पाने से इसी स्टैंड से आए दिन दुर्घटनाएं होने से वाहन चालकों को नुकसान उठाना पडा साथ ही आगे भी दुर्घटनाएं होने का अंदेशा रहता है, बार बार नगरवासियों की मांग के उपरांत आज तक यह जनसमस्या जौ की तौ बनी हुई है। बीते दिवस समीप ग्राम उमैदपुरा, मेंढकी पंचायत के पूर्व सरपंच एवं भाजपा नेता दुर्गाशंकर बैरागी का फोर व्हीलर वाहन इसी सीमेंट का पिलर की चपैट मे आने से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। तत्काल दिमाग लगाकर पूर्व सरपंच दुर्गाशंकर बैरागी टू व्विलर वाहन मे बैठकर खोर दरवाजा के पास समता विद्यालय के सामने भंगार वालों से ड्रम खरीदकर नगर परिषद के कर्मचारियों के सहयोग से‌ सीमेंट का स्टैंड के उपर लोहे का ड्रम में पत्थर रखकर अस्थायी समाधान किया। सीमेंट का स्टैंड पर लोहे का ड्रम रखकर अस्थायी समाधान करने पर प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष संदीप बाफना, अंकुर बीकानेरीया सहित नगरवासियों ने उम्मैदपुरा मेंढकी के पूर्व सरपंच दुर्गाशंकर बैरागी का धन्यवाद माना। जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी ने कहा लोहे का ड्रम रात को नजर आए इसके लिए चमकने वाला रेडीयम लगाया जाएगा साथ ही जावद एसडीएम प्रीति संघवी नाहर, सीएमओ जगजीवन शर्मा सहित सभी संबंधित अधिकारियों से मांग की इसी लोहें का स्टैंड पर रोशनी के लिए पुनः हाईमास्क लगाया जाए ताकी रामपुरा दरवाजा पर प्रयाप्त रोशनी मिले, हाईमास्क नहीं लगाना हो तो इसी सीमेंट का स्टैंड को हटाकर जनसमस्या का स्थायी समाधान हो ताकी आने जाने वाले वाहन चालको, पैदल राहगीरों को राहत मिले।‌