जावद। अध्यात्मिक नगरी जावद में श्री घाणावार तेली समाज का तुलसी विवाह एवं द्वितीय सामुहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन दिनांक 10 फरवरी 2026 मंगलवार को खोर दरवाजा स्थित रामलीला मैदान, श्री महावीर व्यायाम शाला अखाड़ा परिसर में आयोजित होगा। धार्मिक, सामाजिक मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी, संदीप बाफना को श्री घाणावार तेली समाज तुलसी विवाह एवं द्वितीय सामुहिक विवाह सम्मेलन का मीडिया प्रभारी भरत राठौर ने बताया है कि दिनांक 10 फरवरी 2026 मंगलवार को खोर दरवाजा स्थित रामलीला मैदान परिसर पर विवाह मंडप पर गणपति स्थापना प्रातः 7 बजे, वर वधु आमजन पंजियन एवं स्वल्पाहार प्रातः 7 बजे से, आयोजन की बोलियां प्रातः 8 बजे, बिंदोली प्रातः 9 बजे, स्नेहभोज प्रातः 10.30 बजे से, अतिथि सत्कार 11.30 बजे, पाणिग्रहण संस्कार प्रातः 12.30 बजे से, विदाई सायंकाल 4 बजे स्थान खोर दरवाजा स्थित श्री सांवलियाजी मंदिर इसके साथ ही सामुहिक विवाह सम्मेलन का समापन होगा। सोमवार को महावीर व्यायाम शाला अखाड़ा परिसर पर जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष संदीप बाफना, श्री घाणावार तेली समाज एवं सामुहिक विवाह सम्मेलन समिति अध्यक्ष हिरालाल बाथरा, उपाध्यक्ष देवीलाल बाथरा, भीमराज बाथरा, राजमल बाथरा, कोषाध्यक्ष शंभूलाल बाथरा, राजेश बाथरा, सचिव गुणवंत बाथरा, बालमुकुंद बाथरा, शोकिन बाथरा, सहसचिव धनराज बनवार, ओमप्रकाश बाथरा, मीडिया प्रभारी भरत राठौर, दिलीप बाथरा, पंजियनकर्ता सुरेशचंद्र बाथरा, राजमल बाथरा, राजेश बाटक्या सहित पदाधिकारी एवं सुरेश बाथरा, सुरेश बाथरा (सर), बालमुकंद बाथरा, शोकिन बाथरा, मनोहर पप्पू राठौर, ओमप्रकाश राठौर, दिनेश साहू, प्रहलाद बाथरा (सर), अर्जुन बाथरा, राजेश बाथरा, शोकिन बाथरा, गुणवंत बाथरा, कुंदन राठौर, दिलीप चाय, विष्णु बाथरा, गंगाराम राठौर, दीपक बाथरा, दीपक राठौर, मुकेश बाथरा, गोपाल बाथरा, शुभम बाथरा सहित पदाधिकारी, वरिष्ठजन, युवाजन मौजूद थे।