जावद। नगर का रामपुरा दरवाजा मुक्तिधाम स्थित कालिका मंदिर परिसर पर चैत्र नवरात्रि के पांचवे दिवस सोमवार को चित्तौड़गढ़ प्रजापत समाज के सौजन्य से मालवा मेवाड़ की सुप्रसिद्ध जय म्यूजिक ग्रुप महेश वर्मा एंड पार्टी अठाना द्वारा संगीतमय भजन संध्या का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। भव्य भजन संध्या में नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी पहुंचकर भजन संध्या का लाभ लिया। भजन संध्या के दौरान सुप्रसिद्ध भजन गायक महेश वर्मा, दीपराज श्याम दिवाना सहित गायकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां से पांडाल भक्तिभाव से झूम उठा। भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में भजन गायक महेश वर्मा, दीपराज श्याम दिवाना का सनातनी प्रतीक चिन्ह केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके नागरिक अभिनंदन किया। मंदिर भोपाजी श्री श्री 1008 अघोर गुरू कमलनाथजी महाराज ने कालिका माता का आकर्षण श्रृंगार किया। महाआरती करके सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया। नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, भाजपा नेता नारायण सोमानी, श्री श्री 1008 अघोर गुरू कमलनाथ महाराज, ओमप्रकाश बसीलाल, लाला प्रजापत सहित जावद, नीमच, चित्तौड़गढ़, सुवाखेडा सहित क्षेत्रों के भक्तजन, महिला, पुरूष मौजूद थे। आपको बतादे कि अठाना निवासी भजन गायक महेश वर्मा प्रेस क्लब जावद के उपाध्यक्ष है।