जावद। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी खोर दरवाजा रामलीला मैदान में युनिटी आफ खोर दरवाजा के तत्वावधान में इस छठवें वर्ष भी 10 दिवसीय रात्रि कालीन दुधिया रोशनी में केपीएल-6 क्रिकेट टूनामेंट चल रहा है। मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी ने बताया है कि सातवें दिवस कंठाल टीम एवं देवनारायण टीम के मध्य मैंच खेला गया। कंठाल टीम ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 48 रनों का स्कोर बनाया। बाद में उतरी देव नारायण टीम ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 48 रन बना सके जिससे मैंच टाई हुआ। सुपर ओवर खेला गया जिसमें देवनारायण टीम ने तीन रन बनाए और रितेश राठौर की कंठाल टीम चार रन बनाकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी क्रिकेट मैदान में पहुंचकर क्रिकेट खिलाड़ी रितेश राठौर से हाथ मिलाकर हौसला बढ़ाया। क्रिकेट मैच के दौरान भाजपा नेता नारायण सोमानी, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष संदीप बाफना, कन्हैयालाल वीरवाल जैन, रामलाल बाथरा रामू काका, ओमप्रकाश राठौर, अनिल राठौर (हवेली वाला), गोपाल तेली, सुरेश राठौर, भरत राठौर, दिनेश साहू, शोकिन बाथरा, वंशिका राठौर, अंजली राठौर, अनिता राठौर, निशा राठौर, दीपिका सेन, रानु राठौर, शिवानी बोहरा, ज्योती राठौर, जानकी बोहरा, गायत्री बाथरा, वंशिका राठौर, जुली साहू, माधुरी साहू, सुतिका सुरागी, अनिष्का सुरागी, शिवानी बोहरा सहित महिला, पुरूष, बालिका, नगरवासी मौजूद होकर प्रतिदिन मैचों का लाभ ले रहे हैं। धार्मिक, सामाजिक मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी को युनिटी आफ खोर दरवाजा के सुधीर सेन ने बताया है जनसहयोग से नगर का अतिप्राचीन खोर दरवाजा रामलीला मैदान में हनुमान जन्मोत्सव दिनांक 3 अप्रेल 2026 से 12 अप्रेल 2026 तक 10 दिवसीय रात्रि कालीन दुधिया रोशनी में केपीएल-6 क्रिकेट टूनामेंट में 16 टीमे, एवं अंडर-15 में 2 टीमे वही महिला वर्ग में 3 टीमें भाग ले रही है जो प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से हो रहा है। इसी दौरान सुबह व दोपहर को कबड्डी, लुडो गेम सहित विभिन्न गेम भी खेला जा रहा है। विजेता, उपविजेता को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार, ट्राफी दी जाएगी।