जावद। माहेश्वरी समाज सखी संगठन के चुनाव संबंधित आवश्यक बैठक माहेश्वरी समाज सखी संगठन अध्यक्ष सुधा पलोड की उपस्थिति में लक्ष्मीनाथ चौक स्थित माहेश्वरी समाज भवन में सम्पन्न हुई। धार्मिक, सामाजिक मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी ने बताया है कि बैठक में सत्र 2026-27 के लिए एक वर्षीय कार्यकाल हेतु सर्वसहमति से कार्यकारणी घोषित हुई। जिसमें माहेश्वरी समाज सखी संगठन अध्यक्ष सारिका सोमानी, उपाध्यक्ष मनीषा झंवर, सचिव रेणु सोमानी, सहसचिव अनिता सारडा, कोषाध्यक्ष पायल काबरा, सांस्कृतिक सचिव कल्पना डाढ, संचालक राधिका चांडक, संरक्षक सुधा पलोड, संरक्षक सुमन काबरा सहित सदस्यगण सर्वसहमति से नियुक्त हुए। कार्यकारणी में शीतल काबरा, मेघा पलोड, रेखा काबरा, सपना सोमानी, सलोनी राठी, डिम्पल राठी, लक्ष्मी पोरवाल, अनिता कालिया, सारिका काबरा, सोनम कालिया, चंचल ईनाणी, पूजा भूतडा, सलोनी काबरा, मंजू मूंदडा, वर्षा राठी, पिंकी काबरा सहित सदस्यों नियुक्त हुए। आभार सारिका सोमानी, सुधा पलोड ने माना। धार्मिक, सामाजिक मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी ने बताया है कि माहेश्वरी समाज सखी संगठन का गठन चार वर्ष पहले हुआ था संस्थापक अध्यक्ष रेणु सोमानी, संस्थापक सचिव सारिका सोमानी नियुक्त हुए थे। सखी संगठन की सखियों की सक्रियता के चलते हर वर्ष अलग अलग अध्यक्ष एवं कार्यकारणी देखने को मिल रही है।