जावद। रायठौर ग्वाला परिवार के युवा एवं जावद नगर परिषद के उपाध्यक्ष रहे पुष्पा ग्वाला, वार्ड नंबर 2 के पार्षद रहे रमेश ग्वाला (टोडु) की सुपौत्री एवं सचिन ग्वाला, केशु ग्वाला की सुपुत्री मीनल मिस्टी ग्वाला के गुरभेट (छटी) का स्वरूचिभोज का आयोजन बावल दरवाजा स्थित सामुदायिक भवन में रखा गया। धार्मिक, सामाजिक, राजनेतिक साथ ही चौथा स्तंभ पत्रकारिता क्षेत्र में अग्रणी रहने वाला वार्ड नंबर 2 के निवासी एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी गुरभेट छटी एवं स्वरूचिभोज में जाकर उस्ताद कमल ग्वाला, नगर परिषद में उपाध्यक्ष रहे पुष्पा ग्वाला, युवा नेता रमेश ग्वाला (टोडु), राजेश ग्वाला सौरभ ग्वाला, नीलू ग्वाला को बधाई दी। वही भाजपा नेता नारायण सोमानी ने रायठौर ग्वाला परिवार के सचिन ग्वाला, केशु ग्वाला, मीनल मिस्टी ग्वाला को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर समाजसेवी बटटू जैन, प्रेस क्लब अध्यक्ष ओमप्रकाश कसेरा, युवा नेता पंकज एरन, अर्जुन रायठौर ग्वाला सहित नगरवासी, पत्रकारगण साथ ही रायठौर ग्वाला परिवारजन मौजूद थे।