जावद। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी खोर दरवाजा में क्रिकेट टूनामेंट का आगाज हुआ। धार्मिक, सामाजिक मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी को युनिटी आफ खोर दरवाजा के सुधीर सेन ने बताया है जनसहयोग से नगर का अतिप्राचीन खोर दरवाजा रामलीला मैदान में हनुमान जन्मोत्सव दिनांक 3 अप्रेल 2026 से 12 अप्रेल 2026 तक 10 दिवसीय रात्रि कालीन दुधिया रोशनी में KPL-6 क्रिकेट टूनामेंट में 16 टीमे, एवं अंडर-15 में 2 टीमे वही महिला वर्ग में 3 टीमें भाग ले रही है। दूसरे दिवस नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचकर खिलाड़ियों से रन अप किया। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने दोनों टीम के केप्टन के सामने टास किया साथ ही सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर हौसला बढाया। इसी दौरान कंमेट्री बॉक्स से भाजपा नेता नारायण सोमानी को नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले नेताजी बताया गया जिसकी आवाज खोर दरवाजा, रामलीला मैदान में गुंज उठी। तीसरे दिवस डे-नाइट क्रिक्रेट मैंच में बालिका वर्ग मे जय अंबे क्रिकेट टीम एवं जय ज्वाला के मध्य खेला गया। रोमांचक मैच में बालिका वर्ग की जय ज्वाला क्रिकेट टीम 8 रन से विजय घोषित हुई। अंपायर की भूमिका प्रवीण लौहार, अमित कसेरा, धनराज गायरी, कमलेश पटेल निभा रहे हैं। कमेंट्री अनिल गुजराती और रवि नागोरा द्वारा हो रही है। क्रिकेट मैच के दौरान भाजपा नेता नारायण सोमानी, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, समाजसेवी कन्हैयालाल वीरवाल जैन, खोर दरवाजा के सुधीर सेन, शोकिन पटेल, जीवनदास बैरागी, सुनील पागा माली, रामनिवास पटेल, अमीत कसेरा, भरत राठौर, प्रवीण लौहार, पप्पू राठौर, अनिल राठौर (हवेली), सहित महिला, पुरूषों, युवाजनों, खेलप्रेमी मौजूद थे।