जावद। जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी ने एसडीएम प्रीति संघवी नाहर, सीएमओ जगजीवन शर्मा सहित संबंधित अधिकारियों को जावद की लहर, नगर स्वच्छता अभियान व्हाट्सएप ग्रुपो एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से कहा था नगर के प्रमुख मंदिरों पर हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर विशेष सफाई की जाए। भाजपा नेता नारायण सोमानी को नगर परिषद दरोगा अनिल राडोदिया ने बताया है कि बस स्टैंड के पास श्री मनसापूर्ण बजरंग व्यायाम शाला, सेगवा रोड़ स्थित श्री समर्थ हनुमान मंदिर, स्टेशन रोड, पेट्रोल पंप चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, खोर दरवाजा स्थित श्री महावीर व्यायाम शाला अखाडा परिसर के पास, रामलीला मैदान पुलिया के पास हनुमान मंदिर के पास, खोर दरवाजा मुक्तिधाम स्थित श्री जीवनदान बालाजी मंदिर, दशहरा मैदान स्थित बालाजी मंदिर, नीमच दरवाजा स्थित श्री परकोटा हनुमान मंदिर, रामपुरा दरवाजा स्थित श्री बालाजी मंदिर, रामपुरा दरवाजा स्थित श्री वीर बजरंग व्यायाम शाला, माणक चौक स्थित बाल हनुमान मंदिर, अंधेरा बाजार, मुखर्जी मार्ग स्थित बालाजी मंदिर, बैंगनपुरा स्थित श्री पंचदेवरा स्थित श्री पंचमुखी बजरंग व्यायाम शाला, आदर्श मौहल्ला स्थित बाल हनुमान मंदिर, सहित नगर के विभिन्न बालाजी, हनुमान मंदिरो के आसपास स्पेशल साफ सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया। नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी ने नगर परिषद दरोगा अनिल राडोदिया, सहायक राजु राडोदिया सहित स्वच्छता टीम का धन्यवाद माना।