जावद। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर बस स्टैंड के पास नीमच दरवाजा स्थित श्री परकोटा हनुमान मंदिर समिति एवं नगरवासियों के सहयोग से श्री परकोटा हनुमान मंदिर पर विराजित बालाजी महाराज की प्रातः 8.30 बजे विधि-विधान से बालाजी महाराज की महाआरती के प्रश्चात रामलला की झांकी, बालाजी महाराज की झांकी बैंड बाजो, ढोल ढमाको, नवीन नासिक ढोल, ताशा पार्टी, बिना मुंह का आदमी, दो मुंह का आदमी, वानर सेना लाव लश्कर के साथ प्रारंभ हुई। विशाल शोभायात्रा नीमच दरवाजा, लक्ष्मीनाथ मार्ग पहुंची जहा हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने बालाजी महाराज को सनातनी प्रतीक चिन्ह केसरिया दुपट्टा समर्पित करके आशीर्वाद लिया। शोभायात्रा लक्ष्मीनाथ चौक, माणक चौक, मुखर्जी मार्ग, कंठाल चौराहा, कसेरा बाजार, खुर्रा चौक, अठाना दरवाजा, सिलावटी मौहल्ला, बोहरा गली, बागड़ियां बाजार, खारी बावडी, बावल दरवाजा, कन्याशाला मार्ग, खातिवाडा, जोगणिया माता चौराहा, पुराना थाना मार्ग, धानमंडी, सराफा बाजार, लक्ष्मीनाथ चौक होते हुए पुनः श्री परकोटा हनुमान मंदिर पहुंचेगी जहा बालाजी महाराज की महाआरती, प्रसाद वितरण के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। लक्ष्मीनाथ मार्ग पर हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा, लक्ष्मीनाथ चौक के पास प्रेस क्लब उपाध्यक्ष संदीप बाफना, भारतीय सुभाष सेना द्वारा स्वागत, लक्ष्मीनाथ चौक मे कांग्रेस परिवार, लक्ष्मीनाथ चौक में किराना व्यापारी द्वारा कुल्फी, अठाना दरवाजा मे भारत विकास परिषद द्वारा दूध कोल्ड ड्रिंक, बागडिया बाजार में श्री राम मित्र मंडल एवं परकोटा मंदिर समिति द्वारा फुलेरा (नमकीन चावल), जोगणिया माता चौराहा पर ऋषभ जैन (ग्लोबल टेक्नोलॉजी) द्वारा कुल्फी, धानमंडी में श्याम मित्र मंडल ताली कीर्तन द्वारा शीतल पेय पदार्थ सहित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनेतिक, प्रेस क्लब जावद सहित विभिन्न संगठनों ने स्वागत, स्वल्पाहार कराया। भाजपा नेता एवं अखाडा अध्यक्ष नारायण सोमानी जावद नगर में शोभायात्रा समापन के प्रश्चात श्री सांवलिया सेठ की नगरी में निकलने वाली विशाल शोभायात्रा में अखाडा के पहलवानों के साथ रवाना हुए।