जावद। नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में शोभायात्रा, चल समारोह सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन, कार्यक्रमो का पुष्प वर्षा से स्वागत करने का क्रम इन दिनों भी जारी है। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामीजी का जन्मोत्सव पर लक्ष्मीनाथ मार्ग स्थित श्री जैन श्वेताम्बर मंदिर, श्री शांतिनाथ मंदिर से भगवान महावीर स्वामीजी को चांदी का बैवाण पर विराजित करके बैंड बाजो, ढोल ढमाको की थाप पर निकलने वाली विशाल शोभायात्रा का धानमंडी, सराफा बाजार में जैन समाज के वरिष्ठ जिनेंद्र बागड़िया की उपस्थिति में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा करके स्वागत करके समाजजनों को महावीर स्वामी जन्म कल्याणक की शुभकामनाएं दी। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने विधि-विधान से महावीर स्वामीजी की पूजा अर्चना करके सनातनी प्रतीक चिन्ह केसरिया दुपट्टा समर्पित करके आशीर्वाद लेकर चांदी का बैवाण को अपने कंधे पर उठाकर पुण्य लाभ लिया। स्वागत के दौरान भाजपा नेता नारायण सोमानी, जैन समाज के वरिष्ठ जिनेंद्र बागड़िया, संदीप बाफना, राकेश बीकानेरीया, मनोज बाफना, नवदीप बोहरा (सारस्वत) सहित युवाजन मौजूद थे।