जावद। नगर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सराफा बाजार निवासी सोने चांदी के व्यापारी नरेंद्र सोलीवाल के सौजन्य से स्टेशन रोड वार्ड नंबर 5 रुपारेल स्थित पेट्रोल पंप चौराहा पर जल मंदिर (प्याऊ) का नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी ने फिता काटकर जल मंदिर जनता को समर्पित किया। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने कहा गर्मी का मौसम को आने जाने राहगीरों, दो पहिया, फोर व्हीलर वाहन चालकों को पीने के लिए शुद्ध ठंडा जल मिले इसको देखते हुए अपने अपने नगर, ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्रों में छायादार जगह को देखकर मटके, नांद रखकर पानी की प्याऊ खोलना चाहिए ताकी पुण्य लाभ मेले, वही दूसरी और मुकबाधिर पक्षियों के लिए संकोरे, घुमने वाले मवेशियों के लिए सीमेंट का पात्र में पानी भरकर रखना चाहिए ताकी पुण्य लाभ मिले। सोमानी ने आगे कहा मुझे भी गर्व है कि वर्ष 2026 में जावद शाखा मैदान में मेला, नीमच टाऊन हॉल के पास हस्तशिल्प मेला, जावद खोर दरवाजा सांवलिया सेठ मंदिर परिसर में ब्रह्मा कुमारी विश्वविद्यालय की प्रदर्शनी एवं वर्तमान में वार्ड नंबर 5 रुपारेल स्थित पेट्रोल पंप चौराहा पर जल मंदिर प्याऊ सहित मात्र 3 माह में मेरे हाथों यह चौथा फिता काटकर शुभारंभ हुआ है। शुभारंभ के दौरान भाजपा नेता नारायण सोमानी, समाजसेवी नरेंद्र सोलीवाल, हरीश पुरी गोस्वामी, राजेश सोनी शाहपुरा वाला, सहित नगरवासी मौजूद थे। एक दिन पहले नगर परिषद स्वच्छता अभियान संर्वेक्षण 2022 में ब्रांड एंबेसडर रहे भाजपा नेता नारायण सोमानी, युवा नेता हरीश पुरी गोस्वामी ने प्याऊ की साफ सफाई करके स्वच्छता का संदेश देकर नगर परिषद का टेंकर से पानी भरवाया था।