नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। नगर में माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ स्वर्गीय श्री बंशीलाल जी राठी के पुत्र भारत विकास परिषद संस्थापक अध्यक्ष दिलीप राठी के सुपौत्र एवं अंकित राठी, वर्षा राठी के पुत्र रूद्रराज राठी व अर्पित राठी, सलोनी राठी के पुत्र पर्व राठी के जन्मोत्सव साथ ही राजेंद्र कुमार गायत्री राठी, दिलीप कुमार वंदना राठी, दिनेश सरिता राठी की माताजी श्रीमती कमलाबाई राठी (धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री बंशीलालजी राठी) के स्वर्ण सीढ़ी आरोहन का भव्य आयोजन नीमच रोड स्थित अग्रसेन मांगलिक भवन में सम्पन्न हुआ। स्वर्ण सीढ़ी आरोहन में‌ नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी ने माहेश्वरी समाज की वरिष्ठ सदस्या श्रीमती कमलाबाई राठी, भारत विकास परिषद संस्थापक अध्यक्ष दिलीप राठी सहित परिवारजनों को सनातनी प्रतीक चिन्ह केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके नागरिक अभिनंदन किया। आयोजन सहभोज के साथ एतिहासिक तौर पर सम्पन्न हुआ। भव्य आयोजन के दौरान जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी, जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, विजय बंटी सोमानी, शिवनारायण सोमानी, संदीप न्याती, राठी परिवार के वरिष्ठ राजेंद्र कुमार गायत्री राठी, दिलीप कुमार वंदना राठी, दिनेश सरिता राठी, आशीष अंजली राठी, अंकित वर्षा राठी, अर्पित सलोनी राठी,‌ अर्पण राठी, व्रजराज राठी, अशोक गेलडा, अर्पित दम्मानी, परिवेश परवाल, अंकुश काबरा, यश पंडवार, सीताबाई कोगटा, संगीता गेलडा, प्रियंका दम्मानी, रानु परवाल, मिनल काबरा, प्रियल पंडवार, दिविशा राठी, सहित परिवारजन, रिश्तेदार, नगरवासी, समाजजन मौजूद थे। आभार भारत विकास परिषद संस्थापक अध्यक्ष दिलीप राठी ने माना।