जावद। चैत्र नवरात्र, हिंदू नववर्ष गुडी पड़वा के बाद इन दिनों नगर में सुंदरकांड पाठ का परायण का क्रम इन दिनों भी जारी है। शनिवार को जोगणिया माता चौराहा स्थित पूरणसिंह राजपूत के निज निवास पर सुप्रसिद्ध श्री रामेश्वरम रामायण मंडल तारापुर के बनवारी लाल नागर, अर्जुन मेड़तवाल, अमन माली, अरुण बघेरवाल, लखन चचेरिया , पवन बघेरवाल जीतू चंद्रावत, देवेंद्र बघेरवाल, आदित्य टेलर सहित सदस्यों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का परायण का भव्य आयोजन हुआ। इस भव्य आयोजन में नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी पहुंचकर बालाजी महाराज का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। संगीतमय सुंदरकांड पाठ में एक से बढकर एक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां से पांडाल भक्तिभाव से झूम उठा। बालाजी महाराज की महाआरती करके प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता नारायण सोमानी, पिंटू राठौर, लाला राठौर, भगत राठौर सहित महिला, पुरूष, भक्तजन मौजूद थे।