जावद। अध्यात्मिक नगरी जावद में मार्च महीना शुरू होते ही गर्मी एकाएक बढती हुई दिख रही है। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सोने चांदी के व्यापारी नरेंद्र सोलीवाल के सौजन्य से स्टेशन रोड वार्ड नंबर 5 रुपारेल स्थित पेट्रोल पंप चौराहा पर जल मंदिर (प्याऊ) लगाई जाएगी। शनिवार को युवा नेता हरीश पुरी गोस्वामी ने प्याऊ की साफ सफाई की। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने नगर परिषद में टेंकर से पानी सप्लाई करने वाले अर्जुन नागोरा को कहा बस स्टैंड स्थित चोपड़ा जल मंदिर, रूपारेल स्थित जल मंदिर पर पानी भराया जाए तत्काल टेंकर पहुंचकर पानी की व्यवस्था की। स्वर्णकार सोनी समाज के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोलीवाल ने कहा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी द्वारा फिता काटकर जल मंदिर का शुभारंभ करके जल मंदिर जनता को समर्पित करेंगे। बस स्टैंड स्थित चोपड़ा जल मंदिर पर पानी की व्यवस्था करने पर भाजपा नेता नारायण सोमानी, नगर परिषद के अर्जुन नागोरा का अर्जुन चंदेल, अनिल चंदेल, अर्जुन ग्वाला, हिरालाल राठौर, दशरथ राठौर, हिरालाल जटिया, श्याम सारडा, संदीप बाफना, हरीश पुरी गोस्वामी सहित बस स्टैंड के दुकानदारों, नगरवासियों ने धन्यवाद दिया।