नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। अध्यात्मिक नगरी जावद में‌ हनुमान जयंती हनुमान जन्मोत्सव दिनांक 2 अप्रेल 2026 गुरूवार को नगर के बालाजी मंदिरो पर प्रातः से देर रात भक्तों की भीड आस्था के साथ दर्शन करके पुण्य लाभ लेंगे। जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी ने बताया है कि नगर के प्रमुख बस स्टैंड के पास गाडोलिया बस्ती स्थित श्री मनसापूर्ण बजरंग व्यायाम शाला, सेगवा रोड़ स्थित श्री समर्थ हनुमान मंदिर, स्टेशन रोड, पेट्रोल पंप चौराहा स्थित हनुमान मंदिर, खोर दरवाजा स्थित श्री महावीर व्यायाम शाला अखाडा परिसर, रामलीला मैदान पुलिया के पास हनुमान मंदिर, खोर दरवाजा मुक्तिधाम स्थित श्री जीवनदान बालाजी मंदिर, दशहरा मैदान स्थित बालाजी मंदिर, नीमच दरवाजा स्थित श्री परकोटा हनुमान मंदिर, बावल दरवाजा स्थित श्री बालाजी मंदिर, रामपुरा दरवाजा स्थित श्री बालाजी मंदिर, रामपुरा दरवाजा स्थित श्री वीर बजरंग व्यायाम शाला, अठाना दरवाजा स्थित श्री विजय हनुमान मंदिर, श्री गुरूद्वारा के पास हनुमान मंदिर, माणक चौक स्थित बाल हनुमान मंदिर, अंधेरा बाजार, मुखर्जी मार्ग स्थित बालाजी मंदिर, कन्याशाला स्कूल परिसर स्थित श्री मनसापूर्ण बालाजी मंदिर, धानमंडी, झंडागली के कार्नर स्थित श्री बालाजी मंदिर, बैंगनपुरा स्थित श्री पंचदेवरा स्थित श्री पंचमुखी बजरंग व्यायाम शाला, खातिवाडा बालाजी मंदिर, आदर्श मौहल्ला स्थित बाल हनुमान मंदिर, सहित नगर के 20 से अधिक बालाजी, हनुमान मंदिरो पर तय समय के अनुसार महाआरती करके प्रसाद वितरित किया जाएगा। तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी ने जावद एसडीएम प्रीति संघवी नाहर, नगर परिषद सीएमओ जगजीवन शर्मा सहित संबंधित अधिकारियों से निवेदन किया नगर के सभी बालाजी मंदिर, हनुमान मंदिर के आसपास हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर स्वच्छता अभियान संर्वेक्षण 2026 को देखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई की जाए। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने आगे कहा है नगर में बालाजी, हनुमान मंदिरो के मार्गो की जहा, जहा विद्युत पोल पर स्ट्रीट लाईटे बंद हो तो वहा चालू की जाए।