जावद। नगर में हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर गुरुवार को अलग अलग जगहों पर विराजित 20 से अधिक बालाजी, हनुमानजी का मंदिरों में महाआरती करके प्रसाद वितरित किया जाएगा। धार्मिक सामाजिक मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी ने बताया प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर श्री परकोटा हनुमान मंदिर समिति एवं नगरवासियों के सहयोग से बस स्टैंड के पास नीमच दरवाजा स्थित श्री परकोटा हनुमान मंदिर परिसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा। दिनांक 1 अप्रेल 2026 बुधवार को रात्रि 8 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ का परायण एवं दिनांक 2 अप्रेल 2026 गुरूवार को प्रातः 8.30 बजे बालाजी महाराज की महाआरती होगी। प्रातः 9 बजे बैंड बाजो, ढोल ढमाको, लाव लश्कर के साथ विशाल शोभायात्रा के रूप में बालाजी महाराज नगर भ्रमण करेंगे। विशाल शोभायात्रा लक्ष्मीनाथ मार्ग, लक्ष्मीनाथ चौक, माणक चौक, मुखर्जी मार्ग, कंठाल चौराहा, कसेरा बाजार, खुर्रा चौक, अठाना दरवाजा, सिलावटी मौहल्ला, बोहरा गली, बागड़ियां बाजार, खारी बावडी, बावल दरवाजा, कन्याशाला मार्ग, खातिवाडा, जोगणिया माता चौराहा, पुराना थाना मार्ग, धानमंडी, सराफा बाजार, लक्ष्मीनाथ चौक होते हुए पुनः श्री परकोटा हनुमान मंदिर पहुंचेगी जहा बालाजी महाराज की महाआरती, प्रसाद वितरण के साथ शोभायात्रा का समापन होगा। विशाल शोभायात्रा का नगर में धार्मिक, सामाजिक, राजनेतिक सहित विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा, स्वल्पाहार कराया जाएगा। श्री परकोटा हनुमान मंदिर समिति के समस्त सदस्यों ने सनातनी प्रेमियों, धर्मप्रेमी बंधुओ से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेवे।