नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। प्रतिवर्षानुसार इस 46वें‌ वर्ष भी चैत्र नवरात्र के पावन पर्व पर कसेरा बाजार में 9 दिनों विधिविधान से मातारानी की घट स्थापना करके छोटा सराफा बाजार, कसेरा बाजार सहित आसपास क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं, बालिकाओं ने डांडिया खेलकर मातारानी की आराधना की। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने गरबा पांडाल में पहुंचकर माताजी से आशीर्वाद लिया। श्यामप्रेमी प्रियंका लाला सोनी ने बताया है कि नवरात्र के अंतिम दिवस ढोल ढमाको की थाप पर अनीता सोनी, पूजा सोनी, बीना सोनी, टीना सोनी, दुर्गा सोनी, सुरज सोनी, गुड्डी सोनी, चेतना सोनी, रानी सोनी, प्रियंका सोनी, तरूणा सोनी, कमला सोनी, माया सोनी सहित महिलाओ ने सीर पर कलश धारण करके शोभायात्रा के रूप में नगर के विभिन्न मार्गों में गरबा खेलकर, झूमते हुए भ्रमण करके कसेरा बाजार पहुंचे।‌ इसके साथ ही विधि-विधान से 9 दिनों तक चलने वाला उत्सव महोत्सव के रूप में धुमधाम से मनाया।‌ महाआरती करके प्रसाद वितरित किया।‌ नगर के धानमंडी, सराफा बाजार में प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी ने रथ पर सवार मातारानी के दर्शन करके क्षेत्र में सुख, शांति, सुखहाल की कामना की। शोभायात्रा के दौरान गरबा समिति के कोमल सोनी, गोपाल सोनी, प्रदीप सोनी, आयुष सोनी (गम्पू), कृष्ण सोनी, राकेश सोनी, मनोज सोनी, संजय सोनी, रमेश सोनी (लाईट), चिंटू सोनी, नक्ष्य सोनी, शिवम सोनी, गौरव सोनी, तुषार सोनी, विकास सोनी, लक्की सोनी, अनीता सोनी, पूजा सोनी, बीना सोनी, टीना सोनी, दुर्गा सोनी, सुरज सोनी, गुड्डी सोनी, चेतना सोनी, रानी सोनी, प्रियंका सोनी, तरूणा सोनी, कमला सोनी, माया सोनी सहित युवाजन, महिला, पुरूष, मातारानी के भक्त मौजूद थे।