नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर बस स्टैंड के पास नीमच दरवाजा स्थित श्री परकोटा हनुमान मंदिर समिति एवं नगरवासियों के सहयोग से श्री परकोटा हनुमान मंदिर पर विराजित बालाजी महाराज की विधि-विधान से महाआरती के प्रश्चात प्रातः 9 बजे रामलला की झांकी, बालाजी महाराज की झांकी, बैंड बाजो, ढोल ढमाको, नवीन नासिक ढोल, ताशा पार्टी, बिना मुंह का आदमी, दो मुंह का आदमी, वानर सेना सहित लाव लश्कर के साथ भगवा ध्वज, जय जयकारों के बीच विशाल शोभायात्रा प्रारंभ हुई। विशाल शोभायात्रा का लक्ष्मीनाथ मार्ग पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने आकर्षण रथ पर सवार श्रीरामलला, बालाजी महाराज को सनातनी प्रतीक चिन्ह केसरिया दुपट्टा समर्पित करके आशीर्वाद लिया। प्रेस क्लब उपाध्यक्ष संदीप बाफना, कन्हैयालाल वीरवाल जैन, श्याम भूतडा, राजेंद्र अग्रवाल बोस सहित युवाजनों ने पुष्प वर्षा बालाजी महाराज से आशीर्वाद लिया। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने सभी सनातनी भक्तों को हनुमान जन्मोत्सव की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। भाजपा नेता नारायण सोमानी जावद नगर में शोभायात्रा समापन के प्रश्चात श्री सांवलिया सेठ की नगरी में निकलने वाली विशाल शोभायात्रा में अखाडा के पहलवानों के साथ रवाना हुए।