जावद। हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर नीमच जिले के जावद नगर में शासन, प्रशासन द्वारा सम्मानित श्री मनसापूर्ण बजरंग व्यायाम शाला अखाडा अध्यक्ष नारायण सोमानी, उस्ताद मोहनलाल प्रजापत की उपस्थिति में राजस्थान का सुप्रसिद्ध तीर्थ धाम मंडफिया सांवलिया सेठ की नगरी स्थित अतिप्राचीन श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर एवं बजरंग दल कबुतरखाना के तत्वावधान में सायंकाल बालाजी महाराज की विशाल शोभायात्रा बैंड, बाजों, 11 ढोल, 3 डीजे,भगवा हाथों में लेकर जय जयकारों के बीच अखाडा प्रारंभ हुआ। अखाडा अध्यक्ष एवं हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने दोनों हाथों में दो दो तलवार, बाना, त्रिशूल, गोठा, मुकद्दल घुमाना सहित विभिन्न प्रकार के करतब दिखाकर जावद का नाम रोशन किया। शोभायात्रा के दौरान जावद अखाडा के पहलवान 8 वर्ष से लेकर 16 वर्ष के बालक, बालिकाओं ने तलवार, चकरी घुमाना, डंबरू पर आयटम, आंखो पर पट्टी बांधकर नारियल, केला काटना सहित विभिन्न प्रकार के हैरत अंगेज करतब दिखाए। संकट मोचन बालाजी मंदिर समिति के सदस्यों ने उस्ताद मोहनलाल प्रजापत, अध्यक्ष नारायण सोमानी, खलीफा कालू करवाडिया का साफा बांधकर सम्मान किया। शोभायात्रा नगर भ्रमण करके पुनः संकट मोचन बालाजी मंदिर पहुंची जहा बालाजी महाराज को 56 प्रकार का भोग लगाया गया। मंदिर पुजारी सुरेश वैष्णव ने विधिविधान से महाआरती के प्रश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर श्री मनसापूर्ण बजरंग व्यायाम शाला अखाड़ा उस्ताद मोहनलाल प्रजापत, अध्यक्ष नारायण सोमानी, खलीफा कालू करवाडिया, संदीप बाफना, कन्हैयालाल वीरवाल जैन, जोगेंदर शर्मा, मुकेश मेघवाल सहित पहलवान एवं श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर के पुजारी सुरेश वैष्णव, जानकीदास वैष्णव, राजकुमार वैष्णव, विश्वास वैष्णव, सचिन वैष्णव, राजेंद्र वैष्णव, चेतन वैष्णव, पंकज जारोली, भरत शर्मा, निकिल वैष्णव, पुष्कर वैष्णव, उदय राव, शोकिन गुर्जर सहित समिति के सदस्यगण मौजूद थे। भाजपा नेता एवं अखाडा अध्यक्ष नारायण सोमानी जावद नगर में शोभायात्रा समापन के प्रश्चात श्री सांवलिया सेठ की नगरी में निकलने वाली विशाल शोभायात्रा में अखाडा के पहलवानों के साथ रवाना हुए।