जावद। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी खोर दरवाजा स्थित श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास अतिप्राचीन माहेश्वरी समाज के पंचा सारडा परिवारजनों की सती माताजी का स्थान पर शनिवार को रातीजगा एवं महाप्रसादी सम्पन्न हुई। जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी ने सती माताजी के दर्शन करके क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। माहेश्वरी समाज के पंचा चंद्रप्रकाश सारडा, सुर्यप्रकाश सारडा, श्याम सारडा, गौरव सारडा ने बताया है कि सती माताजी के स्थान पर इंदौर, मनासा, निंबाहेड़ा, जावद, शंभूपुरा सहित विभिन्न शहरो, नगरो में निवासरत सारडा परिवारजनों का जमावडा लगा सभी ने बारी, बारी से सती माताजी की पूजा, अर्चना करके पुण्य लाभ लिया। महाप्रसादी के दौरान सारडा परिवार के वरिष्ठ रामप्रकाश सारडा, कृष्णप्रकाश सारडा, सुर्यप्रकाश सारडा, चंद्रप्रकाश सारडा, दिनेश सारडा, सत्यनारायण सारडा, शिवप्रकाश सारडा, श्याम सारडा, गौरव सारडा, देव सारडा, प्रमोद सारडा, मोहनलाल शारदा, दिनेश शारदा, देवेंद्र शारदा, जगदीश सारडा मनासा, दिनेश शारदा, पवन भलिका, जगदीश सारडा, चांदमल शारदा, अंकित सारडा, मनीष शारदा, मुकेश शारदा, संजय शारदा, सत्यनारायण शारदा, अंकित शारदा, मोहित शारदा, विकास शारदा, मधुबाला सारडा, आशा सारडा, चंदा सारडा, शिल्पा सारडा, रानी सारडा, सीमा शारदा, भारती शारदा, नेहा शारदा, इशिका शारदा, गायत्री शारदा, योगिता शारदा, भूमी शारदा सहित सारडा परिवारजन सहित वरिष्ठजन, युवाजन, महिला, पुरूष, सनातनी प्रेमी मौजूद थे। माहेश्वरी समाज के पंचा श्याम सारडा, गौरव सारडा ने भाजपा नेता नारायण सोमानी को सफाई के लिए अवगत कराया। तत्पश्चात भाजपा नेता नारायण सोमानी ने नगर परिषद दरोगा अनिल राडोदिया को सती माताजी स्थान के आसपास सफाई के लिए कहा। नगर परिषद के अनिल कंडारा सहित स्वच्छता टीम मौके पर पहुंचकर सफाई करके चुना की लाईन डालकर स्वच्छता का संदेश दिया।