नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। चित्तौड़गढ़ जिले की विधानसभा क्षेत्र निंबाहेड़ा के समीप ग्राम रानीखेडा में श्री घाणावार तेली समाज रानीखेडा द्वारा प्रथम आदर्श तुलसी विवाह, शिव मंदिर उद्यापन कलश एवं सामुहिक विवाह सम्मेलन रानीखेडा स्थित मल्ला रोड शिव कॉलोनी, बाडी दरवाजा पर चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा। धार्मिक, सामाजिक मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी जावद ने बताया है कि श्री घाणावार तेली समाज रानीखेडा द्वारा 4 दिवसीय आयोजन के अंतर्गत वैशाख बदी दसम दिनांक 12 अप्रेल 2026 रविवार को प्रातः 7 बजे से प्रातः 9.30 बजे तक गणपति स्थापना, चाक डोरडा, वैशाख बदी तेरस दिनांक 15 अप्रेल 2026 बुधवार को प्रातः 6.18 बजे से प्रातः 9.28 बजे तक माताजी पूजन, वैशाख सुदी एकम 18 अप्रेल 2026 शनिवार को प्रातः 7 बजे से 9.30 बजे तक मंगल कलश यात्रा, भगवान एवं तुलसीमाता की विशाल शोभायात्रा बैंड-बाजों, ढोल ढमाको की थाप पर ग्राम रानीखेडा के प्रमुख मार्गो से निकलकर मंदिर स्थल पर पहुंचेगी। मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी ने आगे बताया है कि अंतिम दिवस वैशाख सुदी तीज दिनांक 20 अप्रेल 2026 सोमवार को प्रातः 9.15 बजे विद्वान पंडितों के विधिविधान, मंत्रोच्चार से विधिवत ध्वज व कलश स्थापना होगी। दोपहर 1 बजे शुभ लग्न होंगे। प्रातः 10 बजे से महाप्रसादी का भव्य आयोजन होगा।‌ श्री घाणावार तेली समाज के वरिष्ठ बंशीलाल पडियार, ऊंकारलाल दीया, रामेश्वरलाल वगेरवार, पप्पुलाल दीया, सत्यनारायण नेणावा, शांतिलाल मंगरूडीया, राधेश्याम राईवाल, प्रहलाद दीया, बद्रीलाल नेणावा, अशोक नेणावा, सत्यनारायण अस्तोलिया, घीसालाल बनवार, देवीलाल नेणावा, मुकेश मंगरूडिया, राजेश अस्तोलिया, दिलीप दीया, अनिल वगेरवाल, शोकिन मंगरूडीया, किशन अस्तोलिया, राजेश नेणावा, गोविंद मंगरूडीया, कारुलाल नेणावा, गोपाल सोनावा, बद्रीलाल पंचोली, समरथ मंगरोरा, पप्पुलाल नेणावा, रविंद नेणावा, शंभुलाल तेली, विजय तेली, दिनेश तेली, नंदकिशोर तेली, सोहन तेली, रमेश तेली सहित समाजजनों ने समस्त श्री घाणावार तेली समाजजनों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर शिव मंदिर उद्यापन, तुलसी विवाह एवं सामुहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाएं। जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी, संदीप बाफना एवं जावद राठौर तेली समाज के वरिष्ठ हिरालाल बिहारीलाल राठौर, ओमप्रकाश राठौर, दशरथ हिरालाल राठौर, पप्पू राठौर सहित जावद के राठौर, तेली समाजजन विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे।