जावद। देश, प्रदेश, जिला के साथ साथ जावद में भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 47वां स्थापना दिवस भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में धुमधाम से मनाया साथ ही एक दूसरे को बधाई देकर शुभकामनाएं दी। इस मौके पर माहेश्वरी समाज के युवा सुशील काबरा, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, तुषार कुमावत, चिन्मय गोखरू, राघव ओझा सहित युवाजन मौजूद थे। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धार्मिक, सामाजिक, राजनेतिक साथ ही चौथा स्तंभ पत्रकारिता क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी ने अपने बैंगनपुरा स्थित निज निवास सत्य गीता भवन, राम कुटी पर भाजपा का झंडा लगाकर सेल्फी ली। जावद भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू, महिला नेत्री समता गोखरू सहित परिवारजनों ने अपने निज निवास गोखरू सदन पर भाजपा का झंडा लगाकर सेल्फी ली। नगर के भाजपा नेता नारायण सोमानी ने कहा भाजपा का स्थापना 6 अप्रेल 1980 को हुई थी, उसी दिन से वर्ष में आने वाला 6 अप्रैल को स्थापना दिवस मनाया जाता है, भाजपा जो आज वट वृक्ष के रूप में सबके सामने है भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल एवं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, भाजपा राष्ट्रवाद, अंत्योदय और विकसित भारत के संकल्प के साथ कार्य करती है। प्रातः 11 बजे भाजपा नेता नारायण सोमानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा सहित नगरवासियों ने नीमच में भाजपा के नवीन कार्यालय के भूमीपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने वर्चुअल नीमच सहित प्रदेश में 14 कार्यालय का भूमीपूजन व 3 कार्यालय पर कार्य प्रारंभ करवाया। इसके साक्षी नीमच जिला के भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता बने।