मोडी। ग्राम में जायसवाल परिवार के पारसमल जायसवाल, निर्मला जायसवाल के परिवारजनों द्वारा रामबिलास जायसवाल, श्रीमती रूकमणबाई जायसवाल के स्वर्ण सिढी आरोहन एवं प्रतीक जायसवाल, रूद्राक्ष जायसवाल के मुंडन संस्कार के भव्य आयोजन में 7 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के व्यासपीठ पर विराजित मालवा मेवाड में सुप्रसिद्ध कथा वाचक सुश्री जयमाला वैष्णव दीदी के मुखारविंद से हो रही है। छटवे दिवस की कथा में सुश्री जयमाला वैष्णव दीदी ने कहा- सनातन धर्म से बढ़ा कोई धर्म नही है, गौमाता में 33 कोटि देवी, देवता निवास करते हैं इसलिए गौमाता की सेवा करना चाहिए जिससे पुण्य लाभ मिले, कथा कही पर भी हो कथा सुनना चाहिए मोक्ष की प्राप्ति होती है, जो पापी होता है उसके मन में कभी दया का भाव नहीं रहता है, इसलिए पाप करना छोडना चाहिए ताकी घर, परिवार में सुख, शांति बनी रहे, हम सनातनी भक्त हैं, राम, शिवजी के भक्त हैं जो दया के सागर हैं, बगीचे का मालिक नही बगीचा का माली बनो जीवन सार्थक होकर उद्धार होगा। कथा में भाजपा नेता नारायण सोमानी ने व्यासपीठ पर जाकर सनातनी प्रतीक चिन्ह केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके आशीर्वाद लिया। कथा में एक से बढ़कर एक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां से पांडाल भक्तिभाव से झूम उठा। महाआरती करके प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर भाजपा नेता नारायण सोमानी, राहुल सोनी, कन्हैयालाल लक्षकार, लवकुश नागदा, पुष्कर नागदा, रामबिलास जायसवाल, पारसमल जायसवाल, अशोक जायसवाल, नितेश जायसवाल, सुरेश जायसवाल, नितेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, संदीप जायसवाल, अशोक जायसवाल, रूकमणबाई जायसवाल, निर्मला जायसवाल, रिना जायसवाल, दोपद्री नागदा, रितु नागदा, निलम नागदा, कुसुम नागदा, मेघा जायसवाल, गुंजन जायसवाल, भव्या जायसवाल सहित आसपास क्षेत्रों के ग्रामवासी, परिवारजन मौजूद थे।