नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। अध्यात्मिक नगरी जावद में अठाना दरवाजा स्थित गुरुद्वारा परिसर में श्री अखिल भारतीय धाकड समाज गुरूद्वारा प्रबंध समिति एवं श्री धाकड समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति जावद के तत्वावधान में 9 दिवसीय राम कुंडीय यज्ञ एवं संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन हो रहा है। श्री राम कथा के व्यासपीठ पर विराजित साध्वी सुश्री ऋतु पांडे के मुखारविंद से कथा भक्तों को श्रवण हो रही है।कथा में हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी पहुंचकर पुण्य लाभ लिया। धाकड समाज के युवा मनीष धाकड ने बताया है कि कथा में भगवान श्री राम का जन्मोत्सव पर भक्तों ने एक दूसरे को बधाई दी। राम जन्मोत्सव के दौरान दशरथ आदित्य बग्गड, कौशल्या अशिता धाकड, कैकयी किरण धाकड, सुमित्रा लक्षिता धाकड, राम माही धाकड, लक्ष्मण प्रिंस धाकड, भरत हिमांशु धाकड, शत्रुधन मयंक धाकड सहित पात्र बने जो आकर्षण का केंद्र बिंदु रहे। मंगलवार को श्रीराम सीता का विवाह हुआ जिसमें राजा दशरथ कालुराम धाकड, राम चंचल धाकड, लक्ष्मण वर्षा छुवारिया, भरत अर्पिता बोहरा, शत्रुधन इशिका धाकड़, सीता सुमन छुवारिया, लक्ष्मण वर्षा छुवारिया, किरण धाकड, दर्शना बोहरा, सहेली मीरा धाकड, प्रियल धाकड, वंशिका धाकड, भोलेनाथ आदित्य धाकड, ब्रह्मा कार्तिक धाकड सहित पात्र बने जो आकर्षण का केंद्र रहे। कथा में महिलाओं एवं भक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा है। एक से बढ़कर एक मधुर मधुर भजनों की प्रस्तुतियां से पांडाल भक्तिभाव से झूम उठा। महाआरती करके प्रसाद वितरित किया गया। कथा के दौरान नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, धाकड समाज के वरिष्ठ शांतिलाल बग्गड, मनीष धाकड़, दिनेश अन्याणा, बाबुलाल नरवाडिया, कोमल बग्गड, शांतिलाल प्रजापत, शांतिलाल झाडोतिया, शोकिन धाकड नेता, नाथुलाल धाकड, श्यामलाल छुवारिया, विनोद बोहरा, उदल धाकड, हेमनारायण धाकड, मनीष बग्गड, मनीष धाकड, मुकेश धाकड, शोकिन पटेल, भरत पटेल, विजय धाकड, बबलु पटेल, कमल बोहरा, देवीलाल कार्निया, गोपाललाल बग्गड, शोकिन धाकड बंधु, प्रियुष बग्गड, दिपेश धाकड, कैलाश प्रजापत सहित आसपास क्षेत्रों के महिला, पुरूष, युवाजन, ग्रामीणजन, नगरवासी, पत्रकारगण मौजूद थे। श्री राम कथा का समय प्रातः 11.15 बजे से दोपहर 3.15 बजे तक रखा गया है।