जावद। धार्मिक नगरी जावद में श्री अखिल भारतीय धाकड समाज गुरूद्वारा प्रबंध समिति एवं श्री धाकड समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति जावद के तत्वावधान में आखा तीज अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 9 दिवसीय श्री राम कथा, श्री राम जानकी, शिव परिवार एवं श्री वीर हनुमान जी की मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा, 9 कुंडीय हवन यज्ञ, सामूहिक विवाह सम्मेलन, महाप्रसादी सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन होगा। धार्मिक, सामाजिक मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी, धाकड समाज के युवा मनीष धाकड ने बताया है कि दिनांक 10 अप्रेल 2026 से दिनांक 18 अप्रेल 2026 तक प्रातः 11.15 बजे से दोपहर 3.15 बजे तक सुश्री साध्वी ऋतुजी पांडे के मुखारविंद से संगीतमय श्री राम कथा चल रही है। दिनांक 12 अप्रेल 2026 से अक्षय तृतीया दिनांक 20 अप्रेल 2026 तक यज्ञाचार्य पंडित शास्त्री शिवजी शुक्ला एवं विद्वान पंडितों द्वारा श्री नव कुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं दैनिक देवपूजन व हवन मंदिर परिसर में घी की आहुति में मुख्य जजमान अखिल भारतीय धाकड़ समाज गुरूद्वारा अध्यक्ष मांगीलालजी शांतिबाई (बग्गड) धाकड चडोल, शाकल्य की आहुति में मुख्य जजमान सामुहिक विवाह सम्मेलन के कोषाध्यक्ष रविंद्र संगीता बोहरा अठाना दरवाजा जावद सहित अलग अलग नव कुंडली यज्ञ में जजमानों द्वारा आहुतियां दी जा रही है। वैशाख सुदी आखा तीज दिनांक 20 अप्रेल 2026 सोमवार को प्रातः 6.15 बजे विधिविधान मंत्रोच्चार से श्री राम जानकी, शिव परिवार, श्री वीर हनुमान की मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं प्रातः 6.15 बजे शिखर कलश, ध्वज की स्थापना होगी। आखा तीज (अक्षय तृतीया) दिनांक 20 अप्रेल 2026 सोमवार को स्थान अखिल भारतीय धाकड समाज गुरूद्वारा, राम जानकी मंदिर अठाना दरवाजा जावद पर प्रातः 9.15 बजे से श्री तुलसी विवाह एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा जिसमें वर, वधु परिणय सूत्रबंधन में बंधेंगे। प्रातः 9 बजे से महाप्रसादी (स्नेहभोज) प्रारंभ होगा। मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी, मनीष धाकड़ ने आगे बताया श्री अखिल भारतीय धाकड समाज गुरूद्वारा प्रबंध समिति एवं श्री धाकड समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति जावद ने सभी धर्मप्रेमी, सनातनी, समाजजनों से निवेदन किया है श्री राम कथा, हवन यज्ञ, श्रीराम जानकी, हनुमाजी, शिव परिवार की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा सहित सभी धार्मिक आयोजनों में समय के पहले पधारकर पुण्य लाभ लेवे।