नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। धार्मिक नगरी जावद में सेन समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जन्म जयंती पर विशाल शोभायात्रा, महाप्रसादी के साथ धुमधाम से मनाई गई। धानमंडी स्थित सेन समाज का मंदिर से ढोल ढमाको, बैंड बाजो की थाप पर विशाल शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकली। कन्याशाला स्कूल के सामने नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान मनोज बाफना, सुनील कालिया सहित नगरवासी मौजूद थे। हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने आकर्षण रथ पर विराजित सेनजी महाराज को केसरिया दुपट्टा समर्पित करके आशीर्वाद लिया। विशाल शोभायात्रा में समाजजन, महिला, पुरूष, युवाजन झूमते हुए निकले। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने भरत सेन, राकेश सेन डीकेन, प्रकाश सेन, सुनील सेन जावद सहित सेन समाजजनों को सेन जयंती की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकलकर पुनः धानमंडी स्थित मंदिर पहुंची जहा महाआरती के साथ समापन हुआ। शोभायात्रा में सेन समाज के जिला सचिव भरत सेन, पत्रकार राकेश सेन, पवन सेन, वरिष्ठ श्यामलाल सेन, प्रकाश सेन, प्रदीप सेन, नवीन सेन, सुनील सेन, कमल सेन, सुधीर सेन, अशोक सेन, रामबिलास सेन, महेंद्र सेन, गोविंद सेन, दशरथ सेन, बाबुलाल सेन, सुनिल सेन, नरेंद्र पप्पू सेन, शिवलाल सेन, हरीश सेन, केलाश सेन, दिनेश सेन, रवि सेन, संजय सेन सहित सेन समाजजन महिला, पुरूष, युवाजन मौजूद थे। सायंकाल को खोर दरवाजा बगीची में समाजजनों का महाप्रसादी का आयोजन रखा गया।