नीमच मंदसौर की सभी तहसीलों में संवाददाता नियुक्त करना है इच्छुक पत्रकार संपर्क करें 9589382995

जावद। नगर से लगभग 4 किलो मीटर दूर आरोग्यधाम महामाया मोडी माताजी के समीप ग्राम मोडी में जायसवाल परिवार के पारसमल जायसवाल, निर्मला जायसवाल के परिवारजनों द्वारा रामबिलास जायसवाल, श्रीमती रूकमणबाई जायसवाल के स्वर्ण सिढी आरोहन एवं प्रतीक जायसवाल, रूद्राक्ष जायसवाल के मुंडन संस्कार के उपलक्ष्य में संगीतमय 7 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के व्यासपीठ पर विराजित मालवा मेवाड में सुप्रसिद्ध कथा वाचक साध्वी सुश्री जयमाला वैष्णव दीदी के मुखारविंद से कथा का विश्राम एतिहासिक तौर पर सम्पन्न हुआ। जावद निवासी हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी कथा में पहुंचकर पुण्य लाभ लिया। कथा में भक्तों के आस्था की भीड उमडी। महाआरती करके प्रसाद वितरित किया गया। व्यासपीठ पर जाकर भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में मालवा, मेवाड की सुप्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता सुश्री जयमाला वैष्णव दीदी का सनातनी प्रतीक चिन्ह केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके आशीर्वाद लिया। कथा में एक से बढ़कर एक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां से पांडाल भक्तिभाव से झूम उठा। व्यासपीठ से मीडिया में अच्छा करवेज करने पर मीडिया प्रभारी नारायण सोमानी की प्रशंसा करके दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान किया गया। महाप्रसादी के साथ कथा का विश्राम हुआ। कथा के दौरान भाजपा नेता नारायण सोमानी, राहुल सोनी, कन्हैयालाल लक्षकार, लवकुश नागदा, पुष्कर नागदा, रामबिलास जायसवाल, पारसमल जायसवाल, अशोक जायसवाल, नितेश जायसवाल, सुरेश जायसवाल, नितेश जायसवाल, संतोष जायसवाल, संदीप जायसवाल, परसराम रावत, अशोक जायसवाल, रूकमणबाई जायसवाल, निर्मला जायसवाल, रिना जायसवाल, दोपद्री नागदा, रितु नागदा, निलम नागदा, कुसुम नागदा, मेघा जायसवाल, गुंजन जायसवाल, भव्या जायसवाल सहित आसपास क्षेत्रों के ग्रामवासी, परिवारजन मौजूद थे।