जावद। अठाना दरवाजा स्थित गुरुद्वारा परिसर में खेल महोत्सव 2026 के अंतर्गत गुरूद्वारा प्रीमियर लीग जीपीएल -सीजन 1 क्रिकेट टूनामेंट डे नाईट दुधिया रोशनी में 10-10 ओवरों का एक से बढकर एक रोमांचक मैंच हो रहे हैं। नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी प्रतिदिन पहुंचकर क्रिकेट मैंच का लुप्त उठा रहे है। धाकड़ समाज के युवा मनीष धाकड़, देवेश धाकड़ ने बताया दुधिया रोशनी डे नाईट क्रिकेट टूनामेंट में 10 टीमें भाग ले रही है। प्रतिदिन 3-3 मैंच आयोजित हों रहे है जिसमें पहला मैंच सायंकाल 7 बजे, दूसरा मैंच रात्रि 8 बजे, तीसरा मैंच रात्रि 9 बजे आयोजित हो रहे है। क्रिकेट मैच देखने में खेलप्रेमियों की भीड उमड रही है। दिनांक 4 मई 2026 को सायंकाल 7 बजे पहला सेमीफाइनल मैच, रात्रि 8 बजे दूसरा सेमीफाइनल मैच, फाईनल मैंच होगा। तत्पश्चात विजेता टीम को ट्राफी सहित पुरस्कार वितरित होगा। क्रिकेट मैदान में भाजपा नेता नारायण सोमानी, प्रेस क्लब उपाध्यक्ष संदीप बाफना पहुंचकर क्रिकेट खिलाडी दिनेश धाकड, मनीष धाकड, आशीष धाकड, भरत धाकड, बाबा धाकड, कमलेश धाकड, देवेश धाकड़, दिलीप धाकड (सोसायटी), सत्यनारायण धाकड, बद्रीराम सेन, दिपेश धाकड, मनोज धाकड, विशाल धाकड़, तेजकरण धाकड, हेमनारायण धाकड, कमलेश धाकड, सुमीत बोहरा, रोशन धाकड, आयुष धाकड सहित क्रिकेट खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। मैंच की कांमेटरी देवेश धाकड़, कमलेश धाकड द्वारा की जा रही है। स्कोर बोर्ड रोशन धाकड (डीजे), एंपायर पीयुष धाकड, नितेश धाकड द्वारा की जा रही है। हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने क्रिकेट टूनामेंट आयोजनकर्ताओं की प्रशंसा करके सफल आयोजन चलने पर बधाई दी।