नीमच। राजस्थान के माता सरा ग्राम में सन 1933 को जन्मे प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉक्टर राम प्रतापजी गुप्ता सन 1969 में स्थानांतरण के बाद रामपुरा के कॉलेज में सेवाएं देने आए तब से उनका रामपुरा की माटी से और वहां के रवासियों से ऐसा पारिवारिकनाता हुआ कि वह रामपुरामें ही रंमगये। और उन्होंने रामपुरा की माटी को ही अपने कर्मभूमि बना लिया रामपुरा कॉलेज में सेवाएं देने के साथ-साथ अआपने समाज सेवा के कार्य में अग्रणी भूमिका अदा कि कॉलेज से 1993 में सेवानिवृत्ति के बाद भी आप जब तक स्वस्थ रहे तब तक लगभग 15 वर्षों से भी अधिक समय तक रामपुरा में सेवा कार्यों की अलख जगाते रहे । स्वास्थ्य के चलते बाद में आप उज्जैन परिवार जनों के साथ रहने लगे और आपने 93 वर्ष की आयु में 2 मई को उज्जैन में ही अंतिम सांस लेकर संसार से विदाई ली। संसार से जाने के बाद भी आपने अपनी देह मेडिकल कॉलेज को दान करने का निर्णय लिया जो की एक प्रेरणा दायक कार्य है। आपके निधन का समाचार प्राप्त होते हिसंपूर्ण अंचल में शोक की लहर व्याप्त हो गई। आपका अवसान रामपुरा नगर के साथ संपूर्ण क्षेत्र के लिए अपूर्णिय क्षक्ति है । सेवा कार्यों में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका-- डॉक्टर गुप्ता ने रामपुरा नगर में लायंस क्लब के माध्यम से सेवा कार्य प्रारंभ किया। जिसमें टीबी के रोगियों को निशुल्क दवाइयां प्रदान करना, अधत्व निवारण के लिए शिविरों का आयोजन करना ,दवाइयां का वितरण करना, निर्धन विद्यार्थियों के लिए सहायता उपलब्ध करवाने के लिए महात्मा गांधी छात्र सहायता समिति की स्थापना करना जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को सहायता प्रधान की जा रही है और प्रावीणयसूची में आने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाता है। साथ ही पर्यावरण संवर्धन, रामपुरा नगर के बडातालाब के गहरीकरण, शासकीय कॉलेज रामपुरा में पुस्तकालय भवन निर्माण, गांधी सागर डैम के विस्थापितों की परेशानी को दूर करने की लड़ाई के साथ ही क्षेत्र में जीवन भर अनगिनत सेवा कार्य किया जिन सब का उल्लेख करना संभव नहीं है। रामपुरा रहवासी संघ ने शोक संवेदना व्यक्त की-- डॉ राम प्रताप गुप्ता के निधन पर रामपुरारहवासी संघ नीमच के संरक्षक बंसीलाल धनोतिया, सुरेश चेलावत, माणकचन्द चेलावत, सुरेश आजाद, अध्यक्ष अशोक सोनी, राजेंद्र पप्पू आजाद, बालकृष्ण सोलंकी, मोहनलाल दुआ, अनिल डबकरा, राजेश भंडारी, दिनेश चतुर्वेदी, राहुल चौधरी, पीयूष कडावत, नितिन खुराना, मनोज कीमती, रवि पोखरण सहित अन्य सदस्यों ने शोक व्यक्त करते श्रद्धा सुमन अर्पित किए।