जावद। नगर का एक मात्र कंठाल चौराहा, मुखर्जी मार्ग स्थित अतिप्राचीन श्री नृसिंह मंदिर पर दिनांक 30 अप्रेल 2026 गुरूवार को नृसिंह प्राकट्योत्सव धुमधाम से मनाया। प्रातः मंदिर पुजारी मंगल बैरागी ने विधि-विधान से अभिषेक करके आकर्षण श्रृंगार किया। भाजपा नेता नारायण सोमानी सहित भक्तों ने दर्शन करके पुण्य लाभ लिया। घंटे घड़ियाल की ध्वनि से महाआरती करके प्रसाद वितरित किया। मंदिर को आकर्षक विद्युत साज सज्जा से सजाया गया। उत्सव महोत्सव के रूप में धुमधाम से मनाया गया। धार्मिक, सामाजिक, राजनेतिक साथ ही चौथा स्तंभ पत्रकारिता क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी ने कहा मेरे सफल प्रयासों से नगर एवं आसपास क्षेत्रों की छोटी से लेकर बडी बडी हजारों जनसमस्याएं हल हुई है, विष्णु भगवान के चौथे अवतार भगवान नृसिंह का इस अतिप्राचीन नृसिंह मंदिर का दरवाजा किसी कारणवश 18-20 वर्षो से बंद था, मंदिर खुलवाना मेरे जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है, यह पुनीत कार्य मेरे हाथों हुआ इसके लिए मुझे गर्व है, यह सब आप सभी सनातनी भक्तों के आस्था एवं आशीर्वाद से पिछले 7 वर्षो पहले रविवार का अवकाश का दिन होने के बावजूद शासन प्रशासन के सहयोग से खुलवाया था। नृसिंह मंदिर के सामने व्यापारी कैलाश सोनी शाहपुरा वाला, शोकिन अग्रवाल ने कहा हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी के सफल प्रयासों से नृसिंह जयंती के दिन नृसिंह भगवान का मंदिर खुलवाना सनातनी भक्तों के लिए गर्व की बात है एसे व्यक्तित्व की बार बार प्रशंसा करे वह भी कम है। आपको बतादे कि जननेता नाम से सुप्रसिद्ध नारायण सोमानी आज से लगभग 7 वर्षो पहले खुफिया तंत्र सीआईडी, स्पेशल ब्रांच, तत्कालीन जिला कलेक्टर सहित उच्च अधिकारियों से किसी कारणवश बंद नृसिंह भगवान का मंदिर खुलवाने की व्हाट्सएप ग्रुप जावद की लहर सहित विभिन्न तरिको से शिकायत की थी साथ ही जिला कलेक्टर के निर्देश से तत्कालीन एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी दिलीपसिंह चुण्डावत सहित शासन प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी की मौजूदगी में बंद मंदिर के पट खुला था जो जगजाहिर है।