जावद। घाणावार तेली समाज के वरिष्ठ स्वर्गीय श्री बिहारीलाल जी बाथरा (राठौर) की धर्मपत्नी एवं शान्तिलाल राठौर, अध्यक्ष हिरालाल राठौर, मन्नालाल राठौर, मनोहर पप्पू राठौर (घाणीवाला) की पुज्य माताजी एवं सुरेश राठौर, ओमप्रकाश राठौर, रणजीत (कारू) राठौर, दीपक राठौर, की बड़ी माताजी व विनोद राठौर, योगेन्द्र (पिंटू) राठौर, दशरथ राठौर, रितेश राठौर, सुशील राठौर, महेश राठौर, आशीष राठौर, खुशदिल राठौर, सौरभ राठौर, लव राठौर, कुश राठौर की दादीजी साथ ही आर्यमन राठौर, केशव राठौर, काव्यांश राठौर, अक्षत राठौर की पढदादी श्रीमती नाथी बाई बाथरा का निधन होने पर बाथरा राठौर परिवारजनों ने माणक चौक स्थित अपने निज निवास पर गरूड़ पुराण कथा का आयोजन रखा गया। कथा में नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, प्रेस क्लब विधि सलाहकार शांतिलाल प्रजापत, हेमंत चौहान सहित नगरवासियों ने जाकर पुण्य लाभ लिया। कथा वाचक ओमप्रकाश जी शर्मा द्वारा गरुड़ पुराण कथा का वाचन प्रतिदिन रात्रि 9 बजे से प्रभु इच्छा तक हो रहा है। हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने बताया है पौराणिक कथा के अनुसार गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में से एक है, जिसमें भगवान विष्णु ने अपने वाहन गरुड़ जी को मृत्यु, यमलोक, पाप, पुण्य, लाभ एवं पुनर्जन्म के रहस्य बताए थे। मृत्यु के बाद आत्मा की 13 दिनों की यात्रा, कर्मों के अनुसार नरक, स्वर्ग की प्राप्ति, और आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध-दान का महत्व के बारे मे कथा के अनुसार बताया जाता है। नारायण सोमानी ने आगे बताया अपने परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु उपरांत विद्वान पंडित से गरूड़ पुराण की कथा का वाचन, दान पुण्य करना चाहिए साथ ही परिवार के सभी सदस्यों को कथा श्रवण करना चाहिए ताकी मृत्यु उपरांत सदस्य की मोक्ष की प्राप्ति हो। गरुड़ पुराण की कथा के दौरान भाजपा नेता नारायण सोमानी, श्याम सारडा, शांतिलाल प्रजापत, घाणावार तेली समाज विवाह सम्मेलन अध्यक्ष हिरालाल राठौर, शांतिलाल राठौर, मन्नालाल राठौर, मनोहर पप्पू राठौर, ओमप्रकाश राठौर, पिंटू राठौर, दिनेश साहू, कप्तान सचिन राठौर सहित बाथरा राठौर परिवारजन मौजूद थे।